मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को फरसा मारकर किया जख्मी
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 नवटोलिया मुहल्ले में छोटी विवाद के के कारण छोटे भाई ने बड़े भाई को सोए अवस्था में माथे पर फरसा मारकर घायल कर दिया घायल युवक रामबदन महतो के 32 वर्षीय रमाकांत महतो के रूप में बताया जाता है। घायल की चिख पुकार सुनकर लोगों ने दौरा जख्मी स्थिति में उसे अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा ले गया जहां उनकी इलाज कराई गई। जानकारी के अनुसार संध्या अर्घ्य के गुरुवार की सुबह रमाकांत महतो अपने घर में सोए हुए थे तभी छोटे भाई शिवकुमार उर्फ छोटू ने अपने भाई के सर पर फरसा से प्रहार कर जख्मी कर दिया। दोनों भाई मवेशी का व्यापार करता है। जिसको लेकर पहले से दोनों भाई में कुछ बातों को लेकर मामूली विवाद चल चलते आ रहा था। इस घटना के संबंध में उपचार के दौरान जख्मी बड़े भाई रमाकांत महतो एवं उनकी पत्नी सुमन देवी ने बताया कि दोनों भाई और पिता मवेशी का व्यापारी हें अलग-अलग अपना व्यापार करते हें। छोटे भाई और पिता ईर्ष्या की वजह से गुरुवार की सुबह सोए अवस्था में पिता राम बदन महतो ने मुझे दबोचा और छोटा भाई प्रहार किया जिससे पूरी तरह से जख्मी हो गए हें । इलाज के दौरान डॉक्टर संदीप कुमार ने बताया कि जख्म गहरा है। इलाज किया जा रहा है बेगूसराय सदर अस्पताल में सीटी स्कैन करवाना जरूरी है ताकि जख्म की गहराई का पता चल सके और बेहतर इलाज किया जा सके। वही तेघड़ा थाना में जख्मी रमाकांत महतो ने आवेदन देकर अपने भाई शिव कुमार उर्फ छोटू एवं पिता राम बदन महतो पर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगाई गई है। आवेदन के बाद तेघड़ा थाना घटनास्थल पर पहुंचकर वस्तु स्थिति की जयजा लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।


