Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

गंगा नदी के रास्ते विदेशी सैलानी फिर पहुंचे सिमरिया गंगा तट धन्य है भारत की यह भूमि जिसे खुद पापनाशनी मां गंगा ने सींचा है

 गंगा नदी के रास्ते विदेशी सैलानी फिर पहुंचे सिमरिया गंगा तट 


धन्य है भारत की यह भूमि जिसे खुद पापनाशनी मां गंगा ने सींचा है

आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

तेघड़ा/बेगूसराय 

 कल-कल व छल- छल करती गंगा की लहरों पर सैर करते हुए विदेशी सैलानियों का जत्था आज  पुनः 11 नवंबर सोमवार को  पतित पावनी सिमरिया गंगा नदी तट पहुंचा। जहां पर क्रूज जहाज से उतरकर सिमरिया गंगा नदी तट का निरीक्षण किया। इसके बाद विदेशी सैलानियों का जत्था सर्वमंगला अध्यात्म योग विद्यापीठ काली मंदिर पहुंचा। जहां पर सभी 20 सदस्यीय विदेशी सैलानियों का करपात्री अग्निहोत्री स्वामी चिदात्मन जी महाराज, व्यवस्थापक रविन्द्र ब्रहाचारी जी ने सभी को अंगवस्त्र, महाकुंभ स्मारिका प्रदान कर स्वागत किया। विदेशी जत्था में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रिया, यूक्रेन सहित कई अन्य देशों के विदेशी सैलानी कई राज्यों का भ्रमण करते हुए  क्रूज  जहाज के द्वारा गंगा नदी के रास्ते सिमरिया धाम पहुंचा। जहां से सभी विदेशी सैलानी  फिर मंगलवार को जल मार्ग से प्रस्थान करेंगे ।विदेशी पर्यटक सिद्धार्थ चक्रवर्ती, डेविड, एंटोनी, सबिया,क्लोरीन ऑस्ट्रेलिया, सुसायना ऑस्ट्रेलिया, जैन यूएसए, जेसिका यूएसए, लैला न्यूजीलैंड, ग्रेट प्रो इंग्लैंड, फूरु ऑस्ट्रेलिया  आदि ने कहा कि धन्य है भारत के सनातन धर्मावलंबी  जो किसी न किसी पावन अवसर पर एकत्रित होते हें। धन्य है भारत की यह भूमि जिसे खुद पापनाशिनी मां गंगा ने सींचा है। बताएं कि भारत में बहुत जगह भ्रमण किया किया लेकिन आज सिमरिया आने का मौका  मिला उन्होंने कहा कि सिमरिया गंगा धाम पर्यटन के हिसाब से एक अच्छी जगह है इसका और समुचित विकास होना चाहिए। हम सब भाग्यशाली है कि सिमरिया जैसे स्थल का भ्रमण करने का मौका मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे व्यक्तित्व के व्यक्ति हें ।भारत को उन पर गर्व होना चाहिए । बहुभाषी दीपक मिश्रा सहित जत्था में कई अन्य शामिल थे। इस अवसर पर सचिव दिनेश प्रसाद सिंह मीडिया प्रभारी नीलमणि, सुशील चौधरी  सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom