Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

अक्षय नवमी पर भंडारे का आयोजन

 अक्षय नवमी पर भंडारे का आयोजन

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

तेघड़ा/बेगूसराय 

  राम जानकी ठाकुरबाड़ी आधारपुर में 10 नवंबर रविवार कार्तिक शुक्ल पक्ष अक्षय नवमी के अवसर  सुबह 10 बजे अक्षय नवमी आंवले के पेड़ का पूजा अर्चना महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री गोपाल दास जी महाराज के द्वारा मंदिर परिसर में किया गया। पूजा पुरे श्रद्धा के साथ की गई। इस अवसर पर  भजन श्रद्धालुओं ने नत मस्तक होकर आंवले के पेड़ का पूजा की एवं आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन कर  सैकड़ो साधु संतों एवं क्षेत्रीय लोगों ने प्रसाद रूपी भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर महाराज जी ने कहा कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि जिसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है का, खास महत्व है कि अक्षय नवमी के दिन पूजा अर्चना करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। आंवला वृक्ष की पूजा विधि- विधान से की जानी चाहिए। थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार ने कहा कि आज जरूरत है, प्रकृति के साथ सामंजस्य बैठाने की और पौधा लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने की, तभी हम और हमारे परिवार सुखी संपन्न होगा। आयोजन समिति द्वारा सैकड़ो श्रद्धालुओं को प्रसाद खिलाकर उनके अक्षय सौभाग्य की कामना की। मौके पर तेघड़ा थाना के अपर थाना अध्यक्ष ऋषिकांत कुमार, आधारपुर के पूर्व मुखिया कृष्ण मोहन सिंह, व्यवस्थापक रंजीत कुंवर सहित सहित दर्जनों ठाकुरबाड़ी के महंत एवं क्षेत्रिय लोग मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom