पादुका अर्पण समारोह के माध्यम से निर्धन छात्र छात्राओं के बीच चरण पादुका वितरण कार्यक्रम संपन्न
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत रात गांव पंचायत के वार्ड संख्या 10 अनुसूचित जाति वैठिका में भारतीय जनता पार्टी के नि:वर्तमान प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह डीएसपी पद से सेवा निवृत समाजसेवी पिढ़ौली निवासी सुनील कुमार ने अपने निजी कोष से स्थानीय निर्धन छात्र छात्राओं के बीच पादुका वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें 100 से अधिक बच्चों के बीच बाटा ब्रांड के स्कूली जूता का वितरण किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधानसभा चुनाव प्रभारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने सुनील कुमार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे प्रतिभा संपन्न हें। परंतु निर्धनता की वजह से पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हें ।उनके पास ड्रेस जूते पेन कॉपी की कमी होती है और इस तरह का प्रयास काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि देखने में आता है कि जो बच्चा गरीब परिवार से है, वही लगन से पढ़ाई भी करता है। यदि उसका मनोबल बढ़ जाए तो वह काफी आगे बढ़ सकता है। उन्होंने आगे भी आयोजक से इनकी जरूरत के अनुसार सहयोग करने का अनुरोध किया। आयोजक पूर्व डीएसपी सुनील कुमार ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हें। जरूरत है उन्हें हमेशा खुश रखने की। उन्होंने सक्षम बनाने की जरूर है । जरूरतमंद बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा की जिम्मेवारी हम सब पर है। हमारी कोशिश है कि बच्चों के चेहरे पर हर पल मुस्कान रहे ताकि वह मन लगाकर पढ़ाई कर सके और आगे जाकर देश और समाज की उन्नति में अपना अमूल्य योगदान दे सके। उपस्थित अतिथि व पत्रकारों ने बच्चों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए बताया कि शिक्षा वह शेरनी की दूध है जो जितना पिता है वह उतना दहाड़ता है। इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों अपने मेहनत के आधार पर ऊंचा से ऊंचा मुकाम प्राप्त कर सकते हें। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि किसान प्रकोष्ठ के जिला मंत्री श्रीनिवास, भाजपा नेता अशोक सिंह, विवेक गौतम,सरोज राय, पवन ठाकुर, कार्यकर्ता लक्ष्मण कुमार के अलावे दर्जनों अविभावक उपस्थित थे।


