Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

सदियों से पड़ा आम गैर मजरूआ जमीन पर जबरदस्ती घर बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

 सदियों से पड़ा आम गैर मजरूआ जमीन पर जबरदस्ती घर बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश 


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

बरौनी /बेगूसराय


 मामला बरौनी प्रखंड के मैदा बभंगामा दुर्गा स्थान के सामने वाले गैर मजरूवा जमीन की बताई जा रही है। जिसका थाना वीरपुर पड़ता है इस मामले में नरेश महतो, नकुल महतो,सहित 100 के लगभग ग्रामीणों ने बरौनी अंचल सीओ साहब को आवेदन देकर गैर मजरूआ आम सरकारी भूमि का जमीन को अतिक्रमण तथा चार दिवारी घेरने को लेकर आवेदन दिया गया है। तथा बरौनी सीओ से आवेदन में मांग किया गया है कि निजी स्वार्थी व्यक्तियों के द्वारा आम गैर मजरूवा जमीन को अतिक्रमण किया जा रहा है तथा इस जमीन में चार दिवारी भी बनाया जा रहा है जिसे रोकने की मांग को लेकर आवेदन दिया गया है वही लिखित आवेदन में ग्रामीणों ने कहां है कि उक्त भूमि गैर मजरूवा आम खतियान में प्रति कदीम दर्ज है इस भूमि का स्वभाव सदा से सामाजिक रहा है अर्थात यहां सामाजिक क्रियाकलाप होता आ रहा है वही ग्रामीणों ने खेदपूर्वक कहा है कि धीरेंद्र मेहता पिता स्वर्गीय हरि मेहता, आनंदी महतो पिता स्वर्गीय मोती महतो,ग्राम मैदा बभनगामा थाना वीरपुर जिला बेगूसराय अपने व्यक्तिगत स्वार्थ में उक्त भूमि का अतिक्रमण कर उसकी घेराबंदी करने का काम शुरू कर दिया है जिस कारण जनता में काफी आक्रोश देखा जा रहा है वही यह भी बताया जा रहा है कि उसके उक्त आचरण से स्थल पर किसी भी समय भारी विवाद व अप्रिय घटना भी घटित हो जाने की संभावना सीओ साहब को आवेदन में लिखा है  वही ग्रामीणों का कहना है कि उक्त जमीन पर पूर्व में 10 -01- 2024 को भी वह चारदीवारी का काम शुरू किया था तब उस समय के तत्कालीन

अंचलाधिकारी के हस्तक्षेप से काम रोक दिया गया था। अब वह पुनः काम स्टार्ट कर दिया है आवेदन में वर्णित जमीन का विवरण बताया जा रहा है मौजे- मैदा बभनगामा थाना नं. 514 तौजी- 854 खाता- 387 खेसरा 1089,1095,1090, वही रकवा एक बीघा 2 कट्ठा चार धूर जीरो धुरकी भूमि का स्वभाव प्रति कदीम बताया जा रहा है। 

वहीं बरौनी का सीओ साहब से बात किया गया तो सीओ साहब ने बताया कि बरौनी अंचल कार्यालय से कर्मचारी के द्वारा चिट्ठी निर्गत किया जा रहा है बहुत जल्द ही बीरपुर थाना प्रभारी को चिट्ठी मिलेगा और उक्त अवैध निर्माण कार्य पर रोक किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom