17 से चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 41 हजार बच्चों को पिलायी जाएगी खुराक
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट।
17 से चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 41000 बच्चों को पिलायी जाएगी खुराक। इसके लिए हाउस टू हाउस 117 टीम , ट्रांजिट के 33 टीम एवं पांच मोबाइल टीम बनायी गयी है। जिसमें310 कर्मी एवं 47 पर्यवेक्षकों को लगाया गया है। अभियान की मॉनिटरिंग ब्लॉक टास्क फोर्स के साथ हुई बैठक नियमित टीकाकरण बढ़ाने पर रहा जोर ।
प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में शनिवार को पल्स पोलियो अभियान को लेकर बीएलटीएफ की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रखंड में 17 से 21 नवंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलेगा। इसमें 41 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। बैठक में इसमें नियमित टीकाकरण बढ़ाने एवं एनीमिया मुक्त प्रखंड बनाने पर जोर रहा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रामकृष्ण ने बताया कि नियमित टीकाकरण बच्चों को गलघोंटू, पोलियो, हेपोटाइटिस, डिप्थिरिया जैसी 12 तरह की गंभीर बीमारियों से बचाता है। प्रखंड की उपलब्धि अप्रैल माह में मात्र 85 फीसदी थी। जो सितंबर माह में बढ़कर 87 फीसदी हो चुकी है। इसे 90 फीसदी के पार ले जाना है। उन्होंने ने बताया कि केंद्र सरकार एवं भारत सरकार का लक्ष्य नियमित टीकाकरण में 95 फीसदी रखा गया है। दिसंबर तक का लक्ष्य 95 फीसदी करना है। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने बैठक में शामिल पदाधिकारियों एवं कर्मियों को इसमें तेजी लाने को कहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने एनीमिया मुक्त प्रखंड बनाने को लेकर विद्यालय के छात्रों के बीच आयरन की टेबलेट एवं एनीमिया उन्मूलन के प्रति जागरूकता अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सुबीर कुमार पंकज,WHO , के मॉनिटर अमित कुमार आईसीडीएस के प्रखंड कोऑर्डिनेटर मोहम्मद एमरोज , स्वास्थ्य विभाग के BMEO मोहम्मद शहंशाह , शिक्षा विभाग से प्रधानाध्यापक आशुतोष मिश्रा व अन्य मौजूद थे।



