अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष के पास श्रद्धालुओं ने बनायी खिचड़ी
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
अक्षय नवमी पर 10 नवंबर रविवार को श्रद्धालुओं ने आंवला वृक्ष के पास खिचड़ी बनाकर पूजन किया और परिवार के सभी लोगों को प्रसाद के रूप में खिलाकर निरोग होने की कामना की। तेघरा के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह महिला श्रद्धालुओं ने आंवला वृक्ष के पास मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी के जलावन से खिचड़ी का शुद्ध प्रसाद बनाया। रविवार को अक्षय नवमी होने से पुण्य काल माना जा रहा है। इस कारण अक्षय नवमी पर श्रद्धा और भक्ति परवान पर रही।आंवला वृक्ष के नीचे खिचड़ी बनाकर खाने और खिलाने से लोग निरोग होते हें ।तथा रोग और कष्ट दूर भागते हें। महिलाओं ने तो आंवला वृक्ष के पास ही परिजनों और अन्य लोगों को खिचड़ी का प्रसाद खिलाकर काया निरोग होने की कामना की। श्रद्धालुओं ने बताया कि अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष के नीचे खिचड़ी बनाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण करने से अक्षय फल प्राप्त होता है। आंवला वृक्ष के पास पंडितों से भगवान विष्णु की कथा भी सुनी गयी। बताया गया कि कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष नवमी और रविवार दिन होने कारण यह बहुत ही पुण्य काल है।



