गंगा स्नान में श्रद्धालुओं को हुई परेशानी,अयोध्या गंगा धाम घाट सहित अन्य घाटों पर गंगा स्नान करने के लिए छठ व्रतियों का सैलाब उमड़ा।
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा ,भगवानपुर एवं अनुमंडल के सीमावर्ती क्षेत्रों के अलावे समस्तीपुर दरभंगा एवं मधुबनी से हजारों की संख्या में अयोध्या मिथिला गंगा धाम सहित तेघड़ा के दर्जनों घाटों पर मंगलवार को गंगा स्नान करने श्रद्धालु पहुंचे थे। बावजूद इसके घाटों पर अव्यवस्था दिखी।अयोध्या मिथिला गंगा धाम घाट ही नहीं । मिश्रा घाट, रात गांव पुल घाट, विसौवा घाट, अजगर बर घाट, चिमनी घाट, महादेव घाट, सूर्य नारायण बोल्डर घाट, मघुरापुर बिचला टोला आदि घाटों पर नहाए खाए के अवसर पर गंगा स्नान करने को लेकर छठव्रती पहुंचे थे। बावजूद इसके यहां दलदल से बचाव को लेकर न बेरिकेडिंग की गयी थी और न ही लाल निशान लगाया गया था। दलदल से बचने में श्रद्धालुओं को मशक्कत करनी पड़ी। जिस तरह से अयोध्या गंगा धाम घाट पर छठव्रतियों का सैलाब उमड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की कमी दिखी। जहां-तहां बाइक व फोर व्हीलर लेकर घाट रोड में प्रवेश कर रहे थे। इससे पैदल श्रद्धालुओं को आने-जाने में दुर्घटना का भय बना हुआ था। घाट समीप कुछेक पुलिसकर्मी कार्यरत दिखे, जो कि सक्रिय नहीं थे। घाट के समक्ष कचरा का ढ़ेर स्वच्छता मिशन को चुनौती दे रहा था।गंगा घाटों पर में कपड़ा बदलने के लिए कोई घर नहीं बनाया गया। इससे महिलाओं को कपड़ा बदलने में दिक्कत हुई। शौचालय एवं बाथरूम की भी सुविधा नहीं थी, जिससे महिला श्रद्धालुओं को बड़ी कठिनाई हुई। किसी भी घाटों पर खतरनाक घाट या दलदली वाले घाट की जानकारी देने के लिए बैनर नहीं लगाए गए। नहीं बांस बल्ले से ब्रेकेटिंग किया गया। ऐसे में लोगों को हमेशा डूबने और दलदली में फंसने का डर बना रहा। इसके अलावे सफाई एवं समतलीकरण की सुदृढ़ व्यवस्था अभी तक नहीं हुई है।



