भगवानपुर में 6 घाट खतरनाक घोषित
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/बेगूसराय
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर छठ घाटों की सुरक्षा व्यवस्था व साफ सफाई को लेकर सोमवार को भगवानपुर प्रखंड प्रशासन ने प्रखंड क्षेत्र स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया। सोमवार को थानाध्यक्ष पवन कुमार, अंचलाधिकारी रानू कुमार व प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने प्रखंड क्षेत्र स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किनारे अवस्थित सूर्यपुरा,कोरजाना,चेरिया , संजात व बलान नदी के किनारे अवस्थित दहिया छठ घाटों का निरीक्षण किया।सीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 60 घाटों में 6 घाट खतरनाक है। उन्होंने खतरनाक घाटों में बैरिकेडिंग लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही घाटों की साफ-सफाई व छठव्रतियों के वस्त्र बदलने के लिए अस्थाई चेंजिंग रूम बनाने का काम संबंधित पंचायत के मुखिया द्वारा किया जायेगा। उन्होंने सूर्यपुरा,कोरजाना, चेरियां, लखनपुर सहित दो अन्य घाटों को खतरनाक बताया है। विदित हो कि लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा आज़ यानि मंगलवार को नहाय खाय के साथ ही आरंभ हो रहा है। इसे लेकर गांव गांव में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है,वहीं प्रखंड प्रशासन छठ पूजा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कमर कस ली है।



