फुलवरिया के इमली घाट पर सफाई के नाम पर किया जा रहा है खानापूर्ति : विजय मेहता।
लाखों रुपए के टेंडर होने के बावजूद जमीनी स्तर पर नहीं दिख रहा है। गुणवत्ता पूर्ण साफ सफाई।
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
विगत कई सालों से नवयुवक संघ दीनदयाल रोड के द्वारा छठ घाटों का साफ सफाई किया जाता था। वहीं इस साल नगर परिषद बरौनी के द्वारा कुछ कमीशन के चक्कर में ठेकेदार को टेंडर के माध्यम से देखकर छठ घाटों की साफ सफाई करवाया जा रहा है । जो दिखावे के लिए एक हाथी की दांत की तरह है। कागज पर कुछ और दिखाया जा रहा है तो जमीनी स्तर पर कुछ और एक काम चल रहा है।वही इस दौरान साफ सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे नवयुवक संघ के अध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि विगत कई दशकों से नवयुवक संघ छठ पूजा समिति दीनदयाल रोड के द्वारा इमली घाट की साफ सफाई सुंदर सजावट किया जा रहा था पर इस साल नगर परिषद बरौनी के द्वारा टेंडर के माध्यम से ठेकेदार के द्वारा साफ सफाई लाइटिंग की व्यवस्था किया जा रहा है।जो सिर्फ खाना पूर्ति है। जगह-जगह गंदगी वैसे ही पड़ा हुआ है । जिससे छठव्रती को ज्यादा कठिनाई हो सकती है। उन्होंने बताया कि हर हम लोग कम खर्चे में इससे बढ़िया काम कर रहे थे पर इस बार टेंडर के माध्यम से एक मोटी रकम ठेकेदार के द्वारा लिया गया और जमीनी स्तर पर साफ सफाई कोई खास दिखाई नहीं दे रहा है। इस दौरान अजीत मिश्रा, प्रशांत कुमार, दिवाकर गुप्ता, रत्नेश गुप्ता मुकेश कुमार सहित दर्जनों नवयुवक संघ दीनदयाल रोड के सदस्य अपना विरोध व्यक्त किया।


