Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया: रुचि सिंह

 इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया: रुचि सिंह


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय

 प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती 19 नवंबर मंगलवार को तेघड़ा प्रखंड कांग्रेस भवन के सभागार में मनाई गई। उपस्थित कांग्रेसियों ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए उपस्थित लोगों के बीच मिठाईयां बांटी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता  तेघड़ा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रणधीर मिश्रा  ने किया। प्रदेश सेवा दल संगठन के रुचि सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनकी हत्या से कुछ दिन पहले उन्होंने ओडिशा में एक जनसभा में कहा था कि मेरे खून का एक-एक कतरा भी अगर इस देश की एकता और अखंडता के लिए काम आए तो मैं हमेशा देश के लिए जान देने के लिए तत्पर हूं। अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष रणधीर मिश्रा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के लिए कई ऐतिहासिक फैसले किए, जिसने भारत के भविष्य की दिशा को हमेशा के लिए बदल दिया। देश को एकजुट किया। पाकिस्तान का विभाजन, बैंकों के राष्ट्रीयकरण से आर्थिक क्रांति का सूत्रपात, हरित क्रांति की शुरुआत, पोखरण परमाणु परीक्षण से भारत को आत्मनिर्भर बनाया, सिक्किम को चीन से छीनकर उसका भारत में विलय, 1971 में हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा व देश की एकता और अखंडता के लिए उनके त्याग एवं तपस्या की गाथा युगों-युगों तक प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला सचिव राजेश कुमार सरवन, सरोज पासवान, बमबम कुमार, पंकज कुमार, योगेंद्र साह सहित अन्य गणमान्य माैजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom