श्रीरामचरितमानस और गीता ज्ञान यज्ञ में उमड़े श्रद्धालु
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
तेघड़ा नगर परिषद अंतर्गत रसोई महल परिणय-गार्डन के परिसर में
में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से आयोजित पांच दिवसीय श्रीरामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान साध्वी सुश्री अमृता भारती, ने कहा कि ईश्वर को तर्क, बुद्धि और शाब्दिक ज्ञान द्वारा नहीं जाना जा सकता है। उस ईश्वर को मात्र आत्मज्ञान ब्रह्म ज्ञान द्वारा जाना जा सकता है। स्वामी शुक्रर्मानंद ने कहा कि मधुमक्खी तब तक पुष्प के चारों ओर चक्कर लगाती है जब तक वह पुष्प से मधुर रस का आनंद नहीं ले लेती है। जिन्ह हरिभक्ति हृदय नहीं आनी। जीवित शव समान तेहि प्राणी।। अर्थात जिन्होंने भगवान की भक्ति को हृदय में स्थान नहीं दिया वह प्राणी जीते जी शव के समान है। कार्यक्रम की शुरुआत रसोई महल के संचालक सुबोध कुमार, उपभोक्ता संरक्षण समिति के संजीव कुमार भारती, पत्रकार अशोक कुमार ठाकुर, सुमित कुमार बबलू एवं विमल केडिया आदि ने दीप जलाकर किया । कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने दिव्य विचारों और प्रेरणादायक भजनों का लाभ प्राप्त किया। मौके पर अजय अग्रवाल, सुनील केडिया, अमरजीत कुमार, राम प्रकाश पंडित, संत कुमार, सुश्री सरिता, भूषण पंडित पंडित राजेश, रामचंद्र पंडित एवं स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग रहा।


