मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर 143 तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक दलों के अध्यक्ष व प्रतिनिधियों की बैठक
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/ बेगूसराय
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर 143 तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक दलों के अध्यक्ष व प्रतिनिधियों की बैठक बुधवार को तेघड़ा अनुमंडल कार्यालय में हुई. जिसकी अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,143 तेघड़ा विधान सभा-सह- अनुमंडल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार ने की. बैठक में उन्होने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि स्थानीय लोगों को जागरूक करें. ताकि कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे. एसडीओ ने बताया कि 29 अक्तूबर से 28 नवंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 6, नाम विलोपन प्रपत्र 7, नाम में संशोधन के लिए प्रपत्र 8 में आवेदन करने का निर्धारित तिथि है. उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील किया कि वे स्वयं भ्रमणशील होकर लोगों को जागरूकता करें. ताकि कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहें. उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनिरीक्षण कार्यक्रम के तहत 23 व 24 नवंबर को विशेष अभियान दिवस विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र पर आयोजित किया जायेगा. वैसे सभी व्यक्ति जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है वह अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित होकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं.
नवविवाहिता का नाम मतदाता सूची में जोड़ने में दें प्राथमिकता
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने कहा कि 143 तेघड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में लिंगानुपात 902 है, उन्होंने सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी तेघड़ा एंव बरौनी से कहा की 01-01-2025 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवातियो एवं नवविवाहिता का नाम मतदाता सूची में जोड़ने को प्राथमिकता दें. राकेश कुमार ने कहा कि नए मतदाताओं को नाम जोड़ने के लिये बीएलओ सही ढंग से काम करें. इसकी समीक्षा बैठक सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के स्तर से की जाए. उन्होंने युवा मतदाता एवं महिला मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये
राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई दावा एवं आपत्ति
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों को अवगत कराया की 143 तेघड़ा विधानसभा में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि में अब तक नये नाम जोड़ने हेतु 1752 प्रपत्र-06 प्राप्त हुए मतदाता सूची में शंशोधन हेतु 1166 प्रपत्र 08 प्राप्त हुआ एंव नाम विलोपन हेतु 426 प्रपत्र 07 प्राप्त हुआ सभी प्रपत्रों पर नियमानुसार कार्यवाही की गई।
विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदाताओं की संख्या
दिनांक 19-11-2024 की स्थिति में 143 तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 3 लाख 6 हजार 96 मतदाता शामिल है। जिसमें 160954 पुरूष एवं 145130 महिला तथा 12 तृतीय लिंग मतदाता शामिल है।
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी राकेश कुमार ने राजनीतिक दलों से कहा कि अगर कहीं पर कोई समस्या हो तो तत्काल अवगत कराएं। बैठक में अनुमंडल अपर निबंधन पदाधिकारी ओनम कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तेघरा राकेश कुमार, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जदयू के प्रखंड प्रधान महासचिव अविनाश कुमार, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के जिला मीडिया प्रभारी अशोक कुमार ठाकुर, जदयू बरौनी नगर परिषद के संजीव कुमार टुल्लू, कांग्रेस नेता राजीव रंजन सिंह एवं निर्वाचन कार्यालय के मोहम्मद अमामुल हक आदि मौजूद थे


