Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

पदाधिकारी ने किया मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शिविर का निरीक्षण

 पदाधिकारी ने  किया मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शिविर का निरीक्षण


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


तेघड़ा /बेगूसराय आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 24 नवंबर रविवार को शिविर लगाकर विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें सभी मतदान केंद्रों पर नाम जोड़ने के लिए फार्म छह, नाम हटाने के लिए फार्म सात और नाम में सुधार के लिए फार्म आठ लिया गया। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत कटआफ डेट 1 जनवरी 2025 है। 18 वर्ष से ऊपर के मतदाता का नाम जोड़ने का काम बूथों के कैंप में किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार,अनुमंडल सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ओनम कुमारी एवं बीडीओ राकेश कुमार। दर्जनों  मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा लगाए गए शिविर का निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान ओमर 10+2 विद्यालय , मध्य विद्यालय दनियालपुर नंबर दो के  मतदान केंद्र पर पहुंचे पदाधिकारियों ने शिविर में उपस्थित लोगों की समस्या भी सुनी तथा उनको समस्या का निदान भी बताया। पदाधिकारी  ने कहा कि आज विशेष शिविर के द्वारा वैसे लोग जिनका 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूरा हो जाएगा । वह अपना आयु प्रमाण दिखाते हुए फॉर्म भर कर शिविर में जमा कर सकते हें ।वही मौके पर उपस्थित बीएलओ से कहा कि अपने कर्तव्य का पालन करना ही सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसलिए सरकार और विभाग के द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जाती है उसे अच्छी तरह से निभाए। जो भी बीएलओ अनुपस्थित पे जाएंगे  उनपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में कोई शिकायत नही आनी चाहिए। मौके पर निर्वाचन कार्यालय के मोहम्मद अमामुल हक, प्रधानाध्यापक अरुण कुमार राम  आदि मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom