Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

गले में फंदा लगा पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या की गुठ्ठी सुलझाने में जुटी पुलिस

 गले में फंदा लगा पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या की गुठ्ठी सुलझाने में जुटी पुलिस


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा/बेगूसराय 


25 नवंबर सोमवार की अहले सुबह गौरा बजरंगबली चौक के निकट बरौनी फ्लैग की ओर जाने वाले मार्ग बाली बगीचा  के पेड़ से लटका गले में फंदा लगा हुआ एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोगों का हुजूम बगीचा में  उमड़ पड़ी। घटना की जानकारी उस वक्त मिली जब कुछ ग्रामीण शौच के लिए बगीची की ओर  निकले थे तो देखा कि  पेड़ से फंदे से लटका एक 30-35 वर्षीय युवक की लाश पड़ी है। सूचना पर तेघड़ा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार सब इंस्पेक्टर ऋषिकांत कुमार पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर लाश को स्थानीय लोगों  सहयोग से पेड़ से उतरवाकर थाना ले गई। जहां लाश को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया । 


  घटना की सूचना मिलते ही  डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की । फिलहाल पुलिस इस मामले को हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से अनुसंधान कर रही है।फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट खुलासा होगा हत्या या आत्महत्या । समाचार प्रेषण तक लाश की पहचान नहीं हो पायी थी।

पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल की जांच हेतु एफएसएल टीम को सूचित कर बुलाया गया है।

वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में तेघड़ा थाने की पुलिस टीम के द्वारा घटना के सभी पहलुओं पर छानबीन करते हुए विधि संवत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom