जिला परिषद के सभी कर्मचारी अनिश्चितकाल के लिए चले गये कलम बंद हड़ताल पर
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बेगूसराय जिला परिषद कार्यालय बेगूसराय के 24 कर्मचारी अपने पांच सूत्री मांगों को लेकर पिछले 21 से 23 नवंबर तक अपना कामकाज को बंद कर कलमबंद हड़ताल पर कार्यालय में रहे। उनकी मांगों को जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीईसी सोमेश बहादुर माथुर के द्वारा अभी तक कोई विचार नहीं करने पर फिर 25 नवंबर से जिला परिषद के सभी कर्मचारी अब अनिश्चित कल तक के लिए कलम बंद हड़ताल पर रहने की घोषणा कर दी है ।इसकी जानकारी सोमवार को बिहार जिला परिषद कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा के अध्यक्ष मनीष कुमार ने दी है। उन्होंने जिप के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के संबंध में बताया कि बेगूसराय जिप के कर्मचारियों से संबंधित पांच सूत्री मांगों को लेकर एक सप्ताह के अंदर उनसे लागू करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया था। लेकिन 25 दिन बीत जाने के बावजूद भी अब तक उन मांगों को लागू डीडीसी के द्वारा नहीं किया गया हे, जो अत्यंत ही खेद का विषय एवं जिला परिषद के कर्मचारियों के बुनियादी मांगों एवं उनकी भावनाओं तथा संवेदनाओं को अनदेखा करने का यह परिचायक है। इसके लिए पूर्णतः डीडीसी ही जिम्मेदार हें ।अध्यक्ष मनीष ने कहा कि अगर उनके मांगों पर शीघ्र विचार कर लागू डीडीसी के द्वारा नहीं किया जाएगा तो आगे बिहार राज्य जिला परिषद कर्मचारी महासंघ अब उनके विरुद्ध मे उग्र आंदोलन करेगी।


