समाजसेवी संतोष शर्मा ने गरीब परिवार की लड़कियों की शादी में आर्थिक मदद करते आ रहे हें।
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
प्रमुख समाजसेवी गौरा एक निवासी व भिलाई के उद्योगपति संतोष शर्मा उर्फ पप्पू ( पिता स्वर्गीय राम नंदन शर्मा) गांव के गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बेटियों की शादी में आर्थिक मदद करने के प्रति वर्ष 2022 से लगातार समर्पित भाव से इस पुनीत कार्य में अपना सहभागिता देते आ रहे हें। जो काबिले तारीफ है। अब तक 30 से अधिक गरीब परिवार की कन्याओं की शादी में 25- 25 हजार रुपया का आर्थिक सहयोग किया जा चुका है। समाजसेवी संतोष कुमार शर्मा के सहयोगी प्रदीप कुमार ने रविवार को गौरा एक वार्ड संख्या तीन निवासी मंगल तांती एवं पंकज पाठक की लड़की की शादी हेतु दोनों परिवार बालों को आर्थिक सहयोग हेतु 25-25 हजार रुपया नगद राशि मुहैया करते हुए कहा कि
गरीबों की मदद करना इंसान की सबसे बड़ी पूजा है वही गरीब एवं असहाय परिवार की लड़कियों के लिए फरिश्ता बने हुए हें उद्योगपति संतोष शर्मा ने गौरा एक क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में इन दो वर्षों में 30 से अधिक गरीब परिवार की लड़कियों की शादी में सहयोग कर चुके है। उन्होंने बताया कि दोनों परिवार के लड़की के पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नही है। इस पर प्रमुख समाजसेवी संतोष शर्मा ने कन्याओं की शादी मे नगद राशि के रूप में सहायता की है। वहीं लड़की के परिजनों ने आभार व्यक्त करते हुए पुण्य और मदद का काम बताया।
वहीं प्रमुख समाजसेवी व उद्योगपति संतोष शर्मा ने संवाददाता को फोन पर बताया कि अगर किन्ही को ईश्वर ने मदत करने के योग्य बनाया है तो गरीब व असहाय लोगों की मदत को आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिये। उन्होंने कहा कि मुझे ईश्वर ने इस लायक समझा कि मैं किसी के काम आ सकूं। इसलिए गरीब असहाय लोगों की लड़कियों की शादी में सहयोग कर रहा हूं।


