*नॉलेज इंग्लिश एकेडमी में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का हुआ आयोजन , अभिभावको ने विद्यालय के प्रति जताया संतुष्टी*
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
(बिहार, बेगूसराय)
तेघड़ा प्रखंड के नॉलेज इंग्लिश एकेडमी में रविवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन हुआ। बैठक सत्र में अभिभावकों ने अपने अपने बच्चों के अच्छी पढ़ाई के लिए विद्यालय के प्रति संतुष्टि जताई। विद्यालय के निदेशक रजनीश कुमार चौघरी द्वारा बच्चों में प्रगति को लेकर आश्वासन भी दिया गया।बैठक में शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों को समय से विद्यालय भेजने गृह कार्य पूर्ण कराने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। वही शिक्षिका हर्षित मिस ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित करें तथा नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करें। अभिभावकों ने शिक्षकों से मिलकर अपने बच्चों के शैक्षणिक, कौशल, मानसिक एवं समग्र विकास के बारे में चर्चा की। साथ ही अभिभावकों ने शिक्षकों से मिलकर उन्हे घन्यबाद व्यक्त किए। इस मौके पर शिक्षिका रूबी प्रवीण, खुशबू मैम, फूल मिस, अंजली मिस, पूजा मिस एवं अभिभावक सपना कुमारी,कंचन देवी,प्रीति देवी,गुड़िया खातून, चाँदनी खातून, कंगन कुमारी,गुलशन,रामविलास सिंह, ज्योति साव,विट्टू राज नन्दन चौघरी सहित सैकड़ो की संख्या मे अभिभावक मौजूद थे।


