Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

आरक्षण के मुद्दे पर राजद नेताओं का हल्ला बोल, केंद्र और राज्य सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

 आरक्षण के मुद्दे पर राजद नेताओं का हल्ला बोल, केंद्र और राज्य सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

आरक्षण कोटि को समाप्त करने की कोशिश करने का लगाया आरोप

आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

बेगूसराय : समाहरणालय बेगूसराय के दक्षिणी द्वार पर  राजद कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एकदिवसीय धरना दिया। धरना की अध्यक्षता राजद के जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने  की। प्रदर्शन कर रहे राजद नेताओं ने आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश के नीतीश सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही सरकार पर संविधान विरोधी सोच के तहत काम करने का आरोप भी लगाया।राजद नेताओं के प्रदर्शन की वजह राजद नेताओं का कहना है कि महागठबंधन सरकार के द्वारा आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर 65 फीसदी कर दिया गया था, जिसे नीतीश सरकार लागू करने में आनाकानी कर रही है। 65 फीसदी आरक्षण को लागू करने की मांग को लेकर राजद नेताओं ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। 

राज्य सरकार पर संविधान विरोधी सोच के तहत काम करने का आरोप लगाया।
राजद के जिला अध्यक्ष मोहित यादव  ने कहा कि देश की मौजूदा केंद्र सरकार और बिहार की राज्य सरकार अपनी संविधान विरोधी सोच और मानसिकता पर जिस प्रकार का काम कर रही है, उससे लग रहा है कि सरकार आरक्षण कोटि को समाप्त करना चाह रही है। राष्ट्रीय जनता दल पहले की तरह इस लड़ाई को लड़ती रहेगी और अंजाम तक ले जाएगी। मौके पर नगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो, जिला उपाध्यक्ष मदन रजक, सुधीर सिंह, नगर जिला उपाध्यक्ष महावीर, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिवनारायण राम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मकबूल आलम, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार सिंह, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुमन पासवान, नगर महिला सेल के जिला अध्यक्ष रीना जायसवाल, अजय चंद्रवंशी, भुटन साह, डॉक्टर सद्दाम हुसैन, मनोहर रावत,रामवर्धन यादव ,जगदीश दास ,सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom