पैक्स चुनाव की तैयारी पूरी, सामग्री के साथ चुनाव कर्मी रवाना
आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा: 29 नवंबर गुरुवार को होने वाले पैक्स चुनाव के लिए तैयारी अंतिम चरण में है। गुरुवार को होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को मतदान कर्मियों को सामग्री के साथ प्रखंड मुख्यालय से रवाना किया गया।शाम तक सभी अपने-आपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर आवश्यक तैयारी में लग गए। इस दौरान बीडीओ राकेश कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ वहां मौजूद थे। बताते चलें कि पहले प्रखंड के 5 पैक्सों में मतदान कराया जाना था। लेकिन नामांकन, संवीक्षा व नाम वापसी के बाद अब 4 पैक्स में ही मतदान होगा और 29 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। प्रखंड निर्वाचन शाखा के अनुसार 4 पंचायतों के विभिन्न विद्यालयों व सरकारी भवनों में 12 मतदान केंद्र बनाये गए हें । जहां 7067 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। गुरुवार को होने वाले मतदान के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बीडीओ राकेश कुमार ने जानकारी देते बताया की 4 पैक्स में ही मतदान होगा। मतदान की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतदान कर्मियों को बूथों पर भेज दिया गया है। बताया कि मतदान के लिए मतदाता सूची का विखंडिकरण कर लिया गया है। मतदान भयमुक्त और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो प्रखंड प्रशासन इसके लिए संकल्पित है। चार पैक्सों के चुनाव को लेकर 2 सेक्टर बनाए गए हें । प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट के साथ एक पुलिस प्राधिकारी एवं सभी बूथ पर भारी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सभी बूथों पर पुलिस बल तैनात रहेंगे । पेट्रोलिंग पार्टी बूथों का समय-समय पर मुआयना करती रहेगी। जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों पर दौरा करते रहेंगे।इसके लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित कर सभी एआरओ एवं कोषांग के कर्मियों की जिम्मेदारी तय की गयी है। गौरा 4 पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हें। निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष चंद्रकेतु प्रसाद सिंह जिनके खिलाफ किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। जिससे वे निर्विरोध घोषित किए गए। मौके पर निर्वाचन कार्यालय के अमामुल हक, रविंद्र पाठक, शमशेर आलम, मनीष कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।










