तेघड़ा : गहमागहमी व कड़ी सुरक्षा के बीच 4 पैक्सों का चुनाव संपन्न,
13 अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशियों की भाग्य मत पेटी में बंद।
आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमारठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति के 4 पैक्सों हेतु कुल 12 मतदान केन्द्रों पर शुक्रवार को गहमागहमी व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हो गया। इसी के साथ ही 13 अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व कार्यकारिणी सदस्यों का भाग्य मत पेटी में बंद हो गया। इस बीच प्रखंड मुख्यालय स्थित चुनाव नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कर्मी हर दो घंटे पर बूथों पर पड़ने वाले मत प्रतिशत को निकालने में डटे दिखे। चुनाव के दौरान पुरूष के साथ-साथ महिला, वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं में भी मतदान के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला। निर्वाचन कोषांग से मिली जानकारी के अनुसार गौरा एक में 1510, चकदाद मघुरापुर में 619, बरौनी एक में 1244 तथा चिल्हाय पैक्स हेतु कुल 684 महिला-पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव संपन्न होने के तुरंत बाद मत पेटी को सील बंद कर प्रखंड मुख्यालय में बने स्ट्राग के लिए रवाना कर दिया गया। जहां आज 30 नवंबर शनिवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना की जाएगी तथा निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा। इस दौरान एसडीओ राकेश कुमार, डीएसपी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद,बीडीओ राकेश कुमार ,सीओ रवि शंकर कुमार, थानाध्यक्ष अमलेश कुमार दलबल के साथ मतदान केंद्रों पर शांति व्यवस्था का जायजा लेते दिखे।



