Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

किसान चौपाल में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि की टिप्स

 किसान चौपाल में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि की टिप्स 


आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा प्रखंड अन्तर्गत गौरा एक पंचायत के बंसी नगर में  किसान चौपाल का आयोजन किया गया।  आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी मुकेश कुमार  ने कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है।किसानों के किसानी पर ही देश विकसित राष्ट्र बनेगा। गांव की हरियाली और किसान परिवार की खुशहाली के बिना राष्ट्र संपन्न नही हो सकता। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के साथ साथ ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए पौधरोपण आवश्यक है। सुखद जीवन और बेहतर स्वास्थ्य के लिए मिट्टी संरक्षण आवश्यक है। जल संरक्षण के अभाव में पानी का स्तर धीरे -धीरे नीचे जा रहा है कहा कि प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना बुढ़ापे का सहारा है। इस योजना का लाभ 18 से 40 वर्ष तक के लघु व सीमांत किसानों को मिलेगी। यह योजना गरीब किसान के लिए सुरक्षा की कवच है। प्रखंड तकनीकी सहायक शोभा कुमारी ने कहा कि जैविक खादों के प्रयोग से अच्छी पैदावार होने के साथ साथ खेत को भी बंजर होने से बचाया जा सकता है।स्वस्थ जीवन के लिए जैविक उत्पाद पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिला ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका निर्णायक रही है। महिलाओं को कृषि के नवीनतम गुर सिख कर स्वावलंबी और सशक्त बनने की जरूरत है। किसान चौपाल में कृषि कर्मियों द्वारा कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, किसान पुरस्कार कार्यक्रम योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, कृषि यांत्रिकरण योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार कार्यक्रम, बीज ग्राम योजना, मुख्यमंत्री तीव्र बागवानी विकास योजना, प्रमाणित बीज वितरण योजना, जैविक खेती प्रोत्साहन कार्यक्रम आदि योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। किसान चौपाल में कृषि सलाहकार मेराजुल,  किसान सलाहकार मोहम्मद अली अकबर,किसान रंजीत कुमार ठाकुर, आशीष कुमार सिंह, सहित भारी संख्या में किसान शामिल हुए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom