कार्य के दौरान ट्रेन इंजन और ट्रेन बोगी के बीच दब जाने से एक रेल कर्मी की हुई दर्दनाक मौत।
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
बरौनी/बेगूसराय
पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के बरौनी जंक्शन प्लेटफार्म संख्या 5 पर बरौनी रेलवे कॉलोनी में रहने वाला लगभग 40 वर्षीय अमर कुमार नामक रेल कर्मी ,प्लेटफार्म संख्या 5 पर खड़ी एक ट्रेन की बोगी से इंजन खोलने के दौरान 40 वर्षीय रेल कर्मी अमर कुमार जो 15204 लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन की इंजन बोगी से खोलने के दौरान इंजन के आगे पीछे करने के दौरान दब जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन प्लेटफार्म संख्या 5 पर खड़ी हुई थी। जिसका इंजन काटने के दौरान इंजन आगे पीछे करने के क्रम में उक्त घटना घटी । सूचना मिलते ही रेल प्रशासन, रेलवे सुरक्षा बल ,रेल राजकीय थाना पुलिस एवं रेल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर सही स्थिति की जानकारी में जुटे हें, कि आखिर किस परिस्थिति में, किसकी गलती के कारण यह हादसा हुआ , जांच की जा रही है। लेकिन घटना की सूचना पाते ही बरौनी रेलवे कॉलोनी स्थित उनके आवास पर उनके परिजनों में कोहरामं मच गया, वही रेल कर्मी उनके सहयोगियों में भी घटना की सूचना पाते ही मायूसी छा गई।


