गौरा-2 मरसैती के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उमेश सिंह के निधन से भाजपायों में शोक की लहर।
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/ बेगूसराय
प्रखंड के गौरा दो पंचायत अंतर्गत मरसैती निवासी सह भाजपा के कर्मठ और संघर्षशील नेता उमेश सिंह का निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही मरसैती गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। निधन का समाचार सुनते ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों की भीड़ उनके मरसैती स्थित आवास पर जमा हो गया। कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढाकर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर पूर्व विधायक ललन कुंवर, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गुड्डू सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मृतक के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढाकर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। बताया जाता है कि स्वर्गीय सिंह मास्को कहे जाने बाले गौरा पंचायत के मरसैती गांव में कमल खिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। जहां कभी मास्को के नाम से जाना जाता था, वहां आज भारतीय जनता पार्टी का अच्छा जानदार है। पूर्व विधायक ललन कुंवर ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उमेश सिंह की पहचान भारतीय जनता पार्टी के सशक्त स्तंभ के रूप में बना हुआ है उनके निधन से समाज और भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़ा क्षति पहुंचा है। ये समाज और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हमेशा जिंदा रहेंगे।


