छठी मैया के भक्ति भाव में डूबा विद्यालय परिसर।
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/बेगूसराय
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को धूमधाम से मनाने की तैयारी जारी है। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व के कई विशेष नियम है और इसके प्रत्येक दिन के प्रसाद का अपना अलग-अलग महत्व है। नहाए खाए से इस पर्व का अनुष्ठान शुरू होता है इसी करी में उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा एक में कक्षा 9 की बच्चों ने बहुत ही शानदार तरीके से छठ पूजा के मंत्र मुग्ध कर देने वाले गीतों को गाकर छठ के विभिन्न दृश्यों को प्रस्तुत किया।
विद्यालय परिसर बिल्कुल छठी मैया के भक्ति भाव से शराब और हो गया वहां ठेकुआ और फल फूल के साथ दौरा को सजाया गया दौरा को सर पर उठाकर जैसे नदी किनारे या तालाब के पास पहुंचते हें और छठी व्रती परिक्रमा करती है भगवान भास्कर को अर्ध देती है। फिर किनारे में हाथ जोड़ दीपक जलाकर छठी मैया की पूजा अर्चना करती है ठीक उसी तरह बच्चों का प्रदर्शन रहा। मासूम चेहरों और चमकती आंखों के साथ इन बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपने सिर पर छठ पूजा की टोकरियां रखीं। उन्होंने शाम और सुबह के अर्घ्य अनुष्ठानों को दोहराया और सूर्य देव को प्रार्थना की। धार्मिक महत्व से परे, बच्चों ने इन अनुष्ठानों से जुड़े वैज्ञानिक पहलुओं के बारे में भी जाना। वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सहनी ने कहा कि छठ पर्व हमारे बिहार का महापर्व है इस पर्व का इस पर्व का जुड़ाव ब सीधे प्राकृतिक से होता है। कार्यक्रम के मौके पर शिक्षक रवि कुमार,धर्मवीर कुमार,मंजय कुमार, नयन कुमार, बसंत शर्मा, अंबर कुमार, कन्हैया कुमार ,अमितेश कुमार,नूतन कुमारी चंदा कुमारी आदि ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरुस्कृत कर मनोबल बढ़ाया।




