Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग: साइकिल यात्रा पर निकले गंगोत्री से जल लेकर रामेश्वरम तक करेंगे जलाभिषेक , तेघड़ा पहुंचे।

 चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग: साइकिल यात्रा पर निकले गंगोत्री से जल लेकर रामेश्वरम तक करेंगे जलाभिषेक ,  तेघड़ा पहुंचे।


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास बात 

तेघड़ा /बेगूसराय

बारह ज्योतिर्लिंग चार धाम की यात्रा पर निकले युवा

सुजमना गाँव के बछराओं थाना जिला अमराहों उत्तर प्रदेश के युवा सुनील कुमार बारह ज्योतिर्लिंगों एवम चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग एवं संपूर्ण भारत यात्रा पर साइकिल से निकले हुए हें। जो मंगलवार को बेगूसराय जिले के तेघड़ा पहुंचे । सुनील ने बताया उनके पिताजी ब्रह्मा सिंह किसान हें माता क्रांति देवी गृहिणी हें। उन्होंने बताया कि आज यात्रा का तेहरतवां दिन है। उन्होंने बताया अभी तक बद्रीनाथ, केदारनाथ, पशुपतिनाथ नेपाल, और काशीविश्वनाथ का दर्शन कर लिए हें। और अब बेगूसराय के रास्ते देवघर जा रहे हें। उन्होंने बताया कि मैंने तीर्थ यात्रा की है परंतु वाहन एवं ट्रेन से की है परंतु प्रकृति से मुझे प्रेम रहने के कारण मैं साइकिल से निकला ताकि अनावश्यक रूप से ईंधन का वहन न हो और वातावरण प्रदूषित न हो। प्रतिदिन 60 से 70 किलोमीटर साइकिल से यात्रा संभव हो पता है उन्होंने बताया कि कई धामों का दर्शन करते हुए यहां तक पहुंचा हूं यहां के बाद देवघर सहित अन्य  धामों  के दर्शन करते हुए रामेश्वरम तक जलाभिषेक करेंगे।

यात्रा का उद्देश्य पूछने पर उन्होंने बताया भारत दर्शन करना चाहते हें देश के लिए कुछ करना चाहते हें इसलिए साईकिल पर तिरंगा लगाकर निकल पड़े हें

 बारह ज्योतिर्लिंगों और चार धाम की यात्रा पर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom