Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

तेघड़ा के प्रगतिशील किसान मार्कंडेय मिश्र का निधन।

 तेघड़ा के प्रगतिशील किसान मार्कंडेय मिश्र का निधन।


 

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

तेघड़ा /बेगूसराय 

 नगर परिषद तेघड़ा अंतर्गत वार्ड संख्या 3 दनियालपुर निवासी 75 वर्षीय प्रगतिशील किसान मार्कंडेय मिश्रा का निधन उनके दनियालपुर अवस्थित निवास स्थान पर हो गया वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे जिनका इलाज लाइफ लाइन बरौनी में कराया जा रहा था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार विगत चार दिन पहले सुबह के 8: बजे खेत देखने के क्रम में तेघड़ा स्टेशन रोड पर चक्कर आने से गिर पड़े थे। परिजनों ने उनके बेहतर इलाज के लिए बरौनी लाइफ लाइन में भर्ती कराया था इलाज के बाद घर लाया गया शुक्रवार के दिन एकाएक तबीयत बिगड़ा और वे इस दुनिया को अलविदा कह गए। निधन की सूचना मिलते ही पूरे नगर परिषद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर अंतिम दर्शन को पहुंचे तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह, नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया कुमार, साहित्यकार राम राम सुमिरन महाराज , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल मंत्री परमानंद सिंह, रामेश्वर सिंह स्मारक के कार्यालय सचिव रविंद्र कुमार, एमएलसी प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा एवं वार्ड पार्षद राजा कुमार आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। विधायक रामरतन सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मार्कंडेय मिश्र का पहचान प्रगतिशील किसान के रूप में था  कृषि और पर्यावरण के क्षेत्र में किसानों के बीच उनका गहरा पैठ बना हुआ था। उनके निधन से सामाजिक और किसानी जगत को बहुत बड़ी क्षति हुई है। वहीं कन्हैया कुमार एवं साहित्यकार  राम सुमिरन महाराज ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री मिश्रा के निधन से परिवार सहित पूरा क्षेत्र शोकाकुल हें। वह अपने पीछे तीन पुत्र मनोज मिश्रा ,अशोक मिश्रा और मुकेश मिश्रा एवं पत्नी सहित  भरे पूरे परिवार छोड़ गए। श्री मिश्रा डॉक्टर बीके मिश्रा के छोटे भाई एवं विधान परिषद प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा के चाचा थे। उनका अंत्येष्टि मघुरापुर गंगा घाट पर किया गया जहां उनके बड़े पुत्र मनोज मिश्रा ने मुखाग्नि दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom