उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/ बेगूसराय
लोक आस्था का महापर्व आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। अहले सुबह के समय भगवान भास्कर को सूर्योदय काल में अर्घ्य दिया गया। प्रखंड भर में जगह-जगह आस्था की डुबकी से सराबोर दिखे छठ पर्व के घाट
प्रखंड के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में छठ पर्व को बड़े धूम-धाम से मनाया गया। तेघड़ा के अयोध्या मिथिला गंगा धाम घाट, बजलपुरा के महादेव घाट , रात गांव के सरकारी घाट, मघुरापुर के सूर्य नारायण बोल्डर घाट, बरौनी शक्ति पीठ दुर्गा स्थान के घटकिंण्डी घाट , बलान नदी के नोनपुर घाट ,चिल्हाय अंबा घाट, पकठौल, किरतौल घाट , गौरा सच्चा आश्रम के तालाब घाट के अलावे क्षेत्र के विभिन्न स्थाई एवं अस्थाई व नवनिर्मित छोटे बड़े घाटों पर शनिवार को प्रतःकाल बेला में व्रतियों ने उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद मां छठी मैया की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और इसके बाद व्रत का पारण किया। बता दें कि, यह व्रत कुल 36 घंटे का था। जिसे व्रतियों ने छठ पूजा के समापन के बाद खोला है। गौरा एक सच्चा आश्रम अवस्थित तालाब पर गांव के हजारों छठ व्रतियों ने उगते भगवान भास्कर की आराधना कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा समिति द्वारा हर साल की भांति इस बार भी बड़े पैमाने पर लाइटिंग, सजावट, निशुल्क चाय स्टाल, एवं कपड़ा चेंज करने को लेकर दर्जनों अस्थाई चेंजिंग रूम बनाया गया था ताकि श्रद्धालुओं को सभी सुविधा मिल सके। रिफाइनरी ट्रेड यूनियन के नेता ललन चौधरी ने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ भारतीयों की सेवा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। बताते चलें कि क्षेत्र के बाजार से लेकर घाट तक हर ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद, थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार विभिन्न घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं जल मार्ग में तैनात किए गए जल पुलिस, एसडीआरएफ टीम, आदि व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने नाव से चक्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं महिला अधिकारी बाल को विशेष रूप से तैनात किया गया था ताकि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सड़क मार्ग में पार्किंग और बैरिकेडिंग की उचित व्यवस्था की गई थी। गंगा क्षेत्र में मोटर बोट और प्रशिक्षित गोताखोरों को भी तैनात किया गया था ताकि किसी भी अप्रिय घटना के दौरान तत्काल मदद पहुंचाई जा सके। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि हर गतिविधि पर नजर बनाए रखने को लेकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया था जो त्यौहार के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता थी। वही वत्स सेवा समिति के अध्यक्ष अविनाश कुमार शंभू एवं सदस्यों द्वारा घाट जा रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया अध्यक्ष अविनाश कुमार एवं सचिव रजनीश कुमार ने बताया कि सुरक्षा कर्मी की मेहनत और समर्पण को पहचानना है छठ जैसे महापर्व पर अपने परिवार को छोड़कर अपने कर्तव्य की प्रति तात्पर्य रहे इसके लिए उनके सेवाओं और समर्पण के प्रति यह सच्चा सम्मान है।



