Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

धूमधाम से मनाई गई दीपावली और गोवर्धन पूजा

 धूमधाम से मनाई गई दीपावली और गोवर्धन पूजा


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


तेघड़ा/ बेगूसराय 

प्रखंड क्षेत्रों में गुरुवार को धूमधाम से दीपावली मनाई गई। दीपावली के मौके पर घरों और मंदिरों को दीपों से सजाया । टिमटिमाते दीपक की कतार मन मोह रही थी। देखने से लग रहा था कि घर पर तारे उतर आए हें । देर रातों तक लोगों ने पटाखे छोड़कर पर्व की खुशियां मनाई। दूसरे दिन शुक्रवार को तेघड़ा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा का पर्व महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक मनाई । भैया दूज पर लोगों ने गंगा में स्नान कर मंदिरों में माथा टेक पूजन- दर्शन किया । लक्ष्मी पूजन के बाद लोगों ने मिठाई खाई। दीपावली की पूरी रात आतिशबाजी से गूंजती  रही । आसमान पर रंग बिरंगी रोशनी का नजारा देखते ही बन रहा था। बच्चे काफी उत्साहित थे। मंदिरों और घरों में गोबर का गोवर्धन बनाकर शाम को विशेष पूजा अर्चना की गई। वही तेघड़ा नगर परिषद के चकदाहा टोला एवं गोसाई टोल में श्रद्धा भाव से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। श्री कृष्ण की प्रतिमा बनाकर ग्राम वासियों ने पूजा अर्चना किया। गोवर्धन पूजनोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राजद के जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि जैसे श्रीकृष्ण गोवर्धन पर्वत को उठाकर गोकुल वासियों को इंद्र के कोप से बचाया और उनका अहंकार तोड़ दिया उसी तरह आप सभी मिलकर समाज में व्याप्त बुराइयों को एकजुट होकर मिटाने का संकल्प लीजिए। उन्होंने बताया कि जनता व ग्रामीणों के सहयोग से यह आयोजन किया जाता है ।इसमें क्षेत्र के जनता का सहयोग मिलता है।दोनों ही पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया । पुलिस प्रशासन भी पर्व को लेकर मुस्तैद थी। थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि दीपावली पूजा को लेकर पुलिस गश्ती बढ़ा दिया गया था वहीं  शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से तेघड़ा थाना का गश्ती दल मुस्तैद दिखा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom