बिहार के बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई दीपावली और गोवर्धन पूजा
बेगूसराय से आरएम न्यूज़ संवाददाता रामाधार सहनी की खास रिपोर्ट
बेगूसराय के चकिया क्षेत्रों में गुरुवार को धूमधाम से दीपावली मनाई गई। दीपावली के मौके पर घरों और मंदिरों को दीपों से सजाया गया टिमटिमाते दीपक की कतार मन मोह रही थी देखने से लग रहा था कि घर पर तारे उतर आए हें। देर रातों तक लोगों ने पटाखे छोड़कर पर्व की खुशियां मनाई। दूसरे दिन शुक्रवार को बरौनी प्रखंड क्षेत्र के चकिया सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा का पर्व महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक मनाई । भैया दूज पर लोगों ने गंगा में स्नान कर मंदिरों में माथा टेक पूजन- दर्शन किया । लक्ष्मी पूजन के बाद लोगों ने मिठाई खाई। दीपावली की पूरी रात आतिशबाजी से गूंजती रही । आसमान पर रंग बिरंगी रोशनी का नजारा देखते ही बन रहा था। बच्चे काफी उत्साहित थे। मंदिरों और घरों में गोबर का गोवर्धन बनाकर शाम को विशेष पूजा अर्चना की गई। वही चकिया नगर परिषद के नया टोला चकिया डीलर चौक काली स्थान नया टोला में श्रद्धा भाव से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। श्री कृष्ण की प्रतिमा बनाकर ग्राम वासियों ने पूजा अर्चना किया। गोवर्धन पूजनोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जदयू कार्य कर्ता विपिन राय ने कहा कि जैसे श्रीकृष्ण गोवर्धन पर्वत को उठाकर गोकुल वासियों को इंद्र के कोप से बचाया और उनका अहंकार तोड़ दिया उसी तरह आप सभी मिलकर समाज में व्याप्त बुराइयों को एकजुट होकर मिटाने का संकल्प लीजिए। उन्हों ने बताया की चकिया थाना अध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी एवं जनता व ग्रामीणों के सहयोग से चकिया में शांति कायम हो रहा है। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी के अपने बुद्धि विवेक से सभी अपराधियों को पकड़ पकड़ के जेल भेज रहे हैं। अब इस क्षेत्र के जनता भी निंद से सौ पाएंगे। दीपावाली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया । पुलिस प्रशासन भी पर्व को लेकर मुस्तैद थी। थानाध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी ने बताया कि दीपावली पूजा को लेकर पुलिस गश्ती बढ़ा दिया गया था। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चकिया थाना का गश्ती दल मुस्तैद दिखा।दीपावली पर्व शांति पूर्ण मनाया गया जिसमें थाना अध्यक्ष को काफी बराई हो रहा है फिर से शांति कम होने जा रहा है चकिया थाना


