Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

अंतरराज्यीय सातवें बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेगूसराय के मजहर अंसारी ने गोल्ड मेडल जीतकर बेगूसराय का नाम रोशन किया

 अंतरराज्यीय सातवें बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेगूसराय के मजहर अंसारी ने गोल्ड मेडल जीतकर बेगूसराय का नाम रोशन किया


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय

इनडोर स्टेडियम मुजफ्फरपुर में आयोजित पांचवीं बिहार राज्य फ्रेंच बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेगूसराय के मजहर अंसारी ने गोल्ड मेडल जीतकर बेगूसराय का नाम रोशन किया है। यह उनके कठिन परिश्रम और लगन का परिणाम है। बरौनी प्रखंड के परौर गांव निवासी मजहर अंसारी एपी एस एम कॉलेज बरौनी मनोविज्ञान विषय के पीजी के छात्र हें एवं ( सस एफ आई) स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के छात्र नेता मजहर अंसारी के इस उपलब्धि से न केवल बेगूसराय बल्कि पूरे राज्य को गर्व ही की अनुभूति हुई है। जिले के चार खिलाड़ी सातवें गेम में भाग लेकर राज्य स्तर पर दो फूल कांटेक्ट और दो नान कांटेक्ट जिसमें मोहम्मद मोहम्मद मजहर अंसारी को फुल कांटेक्ट में गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। और शिव शंकर कुमार को नॉन कांटेक्ट में गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। जिसमें हिमांशु कुमार का भी फुल कांटेक्ट में सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। अपूर्वा आर्य को नॉन कांटेक्ट में सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। इस तरह से चारों के चारों खिलाड़ी ने बेगूसराय जिले का नाम रोशन किया। राज्य स्तर पर इस खेल का नेतृत्वकर्ता  कोच के रूप में सुधाकर ने बेगूसराय जिले का नाम रोशन कर राज्य स्तर पर पूरे बेगूसराय जिला के खिलाड़ी ने चार का चार मेडल प्राप्त किया।  विजेता खिलाड़ियों को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद, बिहार सरकार के पंचायतीराज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के चेयरपर्सन शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव ने सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom