Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

कांग्रेसियों ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद

 कांग्रेसियों ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा/बेगूसराय 

देश के पहले गृहमंत्री और लौह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध सरदार वल्लभभाई पटेल की गुरुवार को जयंती और भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेस भवन तेघड़ा में मनाई गई। मौके पर उपस्थित कांग्रेसियों ने दोनों नेताओं को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल और इंदिरा गांधी की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की।इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार , प्रदेश सेवा दल संगठन के रुचि सिंह, नगर अध्यक्ष रणधीर मिश्रा, जिला महासचिव राजेश कुमार सरवन सहित कई नेता मौजूद थे। नेताओं ने कहा कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री, दुनिया के भूगोल को बदलने वाली, भारत की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए शहादत देने वाली आयरन लेडी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि आज पूरे देश मना रही है। सरदार वल्लभ भाई पटेल को भी श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया।युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि अपने निर्भीक नेतृत्व एवं साहसी निर्णयों से देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाली भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न उनका जीवन और कार्य देश के लिए प्रेरणास्रोत रहे हें । वही प्रदेश नेत्री रुचि सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपनी दृढ़ता, साहस और नेतृत्व क्षमता से भारतीय राजनीती में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। वही अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष रणधीर मिश्रा ने कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। जिला महासचिव राजेश कुमार सरवन ने कहा कि'भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी शक्ति, समर्पण, साहस और सशक्त नेतृत्व की मिसाल हें। सरोज पासवान ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वालीं इंदिरा गांधी सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक स्तंभ के रूप में हमेशा जिंदा रहेंगे। कार्यक्रम में रामबाबू साह, कन्हैया सिंह ,मनोज सिंह ,जीवेश सिंह ,बिट्टू कुमार सहित  दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom