विद्यालय प्रधानाध्यापक परीक्षा में 165वां रैंक लाकर जिले को किया गौरवान्वित। प्रधानाध्यापक चिन्मय आनंद को लोगों ने दी शुभकामनाएं
जिले के लोकप्रिय मैथिली लोकगायक, साहित्यकार और शिक्षाविद व अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक डॉ. सच्चिदानंद पाठक के सुपुत्र प्रखर कवि सह उद्घोषणा विधा और मंच संचालन में सिद्धहस्त वागीश आनंद के बड़े भाई चिन्मय आनंद की हालिया उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के बुद्धिजीवी आनंदित हो उठे हें। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक परीक्षा में 165वां रैक लाकर जिले का नाम रौशन करने वाले चिन्मय आनंद (प्रभारी प्रधानाध्यापक, श्री विश्वेश्वर राष्ट्रीय उच्चतर विद्यालय तेघड़ा) को बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास ने सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता गरीब दास ने कहा कि श्री आनन्द की विषयवार ज्ञान की गहराई, शिक्षण शैली, प्रशासनिक विद्यालय संचालन प्रशंसनीय है। इनकी सफलता से युवा प्रेरित होकर सफलता का परचम लहराएंगे। इस अवसर पर भगवानपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय, पूर्व मुखिया राम बाबू तांती, डॉ. विश्वनाथ यादव, समाजसेवी ज्ञानव भारती, राम सिंह समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।आर्यभट्ट के निदेशक प्रो. अशोक कुमार अमर ने चिन्मय आनंद की इस उपलब्धि को युवाओं के लिए अनुकरणीय बताते हुए कहा कि मुझे अपने इस शिष्य पर गर्व है। आज सरस्वती पुत्र की प्रतिभा पर ईश्वर ने भी मुहर लगा दी है। उन्होंने विद्वान पिता के इस सुपुत्र को अशेष शुभकामनाएं देते हुए श्री आनंद के स्वर्णिम भविष्य की कामना की है। तेघड़ा विकास संघर्ष समिति के संरक्षक मंडल के डॉ मनीष कुमार चौधरी, अवकाश प्राप्त डीएसपी सुनील कुमार, महंत प्रणव भारती, सिने स्टार अमिया कश्यप,अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद सिंह, संयोजक सह अधिवक्ता शशि भूषण भारद्वाज, सचिव पवन ठाकुर, कार्यकारी सचिव अशोक कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष व शिक्षक रंजीत कुंवर , सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ब्रह्मदेव पासवान, पूर्व बैंक अधिकारी चंद्रदेव पासवान, माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव रवि कुमार सहित कई अन्य शुभचिंतकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उन्हें कर्मयोगी बताया है।


