Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

रंग दर्शन आर्ट ग्रुप के बैनर तले 10 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ

 रंग दर्शन आर्ट ग्रुप के बैनर तले 10 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ 


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा/बेगूसराय 

रंगदर्शन आर्ट ग्रुप के बैनर तले चाँद सूरज पुस्तकालय नोनपुर में स्वर कोकिला पद्मश्री शारदा सिन्हा को समर्पित दस दिवसीय नाट्य कार्यशाला का प्रशिक्षण रंग निर्देशक शशिकान्त कुमार के निर्देशन में शुरू किया गया।  ग्रामीण क्षेत्र में नाट्य कार्यशाला का उद्देश्य यहाँ के बच्चों को नाट्य विधा, रंगसंगीत सीखाना और लोक कलाओं से जोड़ना है। मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षित, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से नाट्य शास्त्र में स्नातकोत्तर एवम विश्व का पहला साईकिल थिएटर शुरू करने का ख़िताब प्राप्त शशिकान्त कुमार के निर्देशन में बच्चे दस दिनों तक अभिनय के गुर सिखेगें। कार्यशाला निर्देशक शशिकान्त कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाशाली बच्चों की कमी नहीं है, ज़रूरत है समय रहते उन्हें प्रशिक्षित करने की। उन्होंने बताया कि नाट्य कला शिक्षण में भी सहयोग करता है। बच्चों को खेल खेल में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाना भी उद्देश्य है। यह कार्यशाला पूर्णतः निःशुल्क है। मौके पर मौजूद संस्था के अध्यक्ष एम के ठाकुर ने कहा कि नाट्य कला जीवन जीने की सीख देती है, समाज के सभी व्यक्तियों को नाट्य कला से जुड़ना चाहिए, वहीं अंगिका कवि श्यामाकांत ठाकुर ने कहा कि अब कला ले क्षेत्र में सरकार धीरे धीरे सजग हो रही है, बिहार सरकार ने संगीत शिक्षक, नृत्य शिक्षक, योगा शिक्षक की बहाली कर रही है। कला के क्षेत्र में पहले से ज़्यादा स्कोप अब हो रहा है, इसलिए इसका प्रशिक्षण बहुत ज़रूरी है। कार्यशाला में बच्चे उच्चारण बॉडीमोवमेंट, विलुप्त हो रही लोकसंगीत, रंगसंगीत, आदि सीख रहे हैं। कार्यशाला में,  दीपांशु कुमार, देवराज कुमार, हिमांशु कुमार, अवनीश कुमार, आदित्य राज, रितेश कुमार, पवन कुमार, शिवम कुमार, ऋतुराज, रूपेश कुमार आदि प्रतिभागी के रूप में भाग ले रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom