आधुनिक सुविधाओं से युक्त राज होटल का हुआ शुभारंभ
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/ बेगूसराय
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत बेगूसरा - समस्तीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 28 गौरा 1 राज वाटर पार्क के समीप 16 नवंबर शनिवार को लग्जरी सुविधाओं से युक्त नवनिर्मित होटल राज का उद्घाटन खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, परबत्ता विधायक संजीव कुमार, होटल के प्रबंध निदेशक हेमंत कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर मंत्री श्री मेहता ने कहा कि सभी सुविधाओं से युक्त होटल खोलने से बेगूसराय औद्योगिक नगरी के साथ ही तेघड़ा व्यापार नगरी को एक नई पहचान मिली है। इस होटल में स्थानीय व बाहर से आए पर्यटक को राष्ट्रीय स्तर की सुविधा मिलेगी। मौके पर परबत्ता विधायक संजीव कुमार ने कहा कि तेघड़ा के गौरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक अच्छे होटल का शुभारंभ हुआ है। इसका लाभ दूसरे प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों को सिमरिया गंगा धाम घाट व सर्वमंगला अध्यात्म पीठ मंदिर में दर्शन करने के बाद मिल सकेगा । गौशाला के सचिव शिव प्रसाद केजरीवाल एवं उपाध्यक्ष सुरेश रोशन ने कहा कि यह होटल और रेस्टोरेंट क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधाओं का बड़ा स्थल साबित होगा। राज होटल के प्रबंध निदेशक हेमंत कुमारम ने बताया कि होटल राज उत्तर बिहार का पहला होटल है जिसमें वाटर पार्क स्वीमिंग पुल सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है। होटल के बेसमेंट में करीब 100 गाड़ियों की क्षमता का पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि 1000 से अधिक लोगों की क्षमता वाला हांल ,दर्जनों बतानुकूलित कमरे, मीटिंग हाल और सभी जरूरी व आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस होटल में शादी समारोह, रिंग शिरोमणि, बर्थडे समेत अन्य शुभ मांगलिक कार्यों के लिए विशेष व्यवस्था है। मौके पर प्रसिद्ध गायक धीरज कांत के नेतृत्व में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत की गई जिसका संचालन संवेदक रोशन कुमार पाठक ने किया। मौके पर पूर्व विधायक ललन कुंवर, समाजसेवी सोनू शंकर, भाजपा नेता केशव शांडिल्य, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार , जिला परिषद प्रवीण शेखर, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार, मुख पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया कुमार, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि महबूब आलम उर्फ करी मुखिया, प्रखंड प्रमुख नरेश पासवान, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अमलेश कुमार राय, मुखिया चंद्रभूषण सिंह, पंकज सहनी, पंचायत समिति महेंद्र ठाकुर ,संजीव कुमार ,अनुज कुमार, दीपक राय, राजेश गुड्डू, अविनाश कुमार, शालिनी देवी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे। आगत अतिथियों का स्वागत होटल की प्रबंध निदेशक हेमंत कुमार शर्मा एवं रोशन कुमार के द्वारा किया गया


