सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य के लिए किया करवा चौथ, चांद को देख तोड़ा व्रत
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा ,बेगूसराय
तेघड़ा के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में महिलाओं ने अखंड सौभाग्य के लिए करवा चौथ का व्रत रखा
सुहागिन महिलाओं ने आज करवा चौथ का व्रत रखा है। प्रखंड क्षेत्र में भी महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए रविवार को करवा चौथ का व्रत रखा। महिलाएं सुबह से ही निर्जल थी। रात में चांद को देखने के बाद महिलाओं ने अपने पति के हाथों पानी पीकर व्रत तोड़ा। महिलाएं समूह में मंदिर पहुंची और साथ में करवा चौथ की कथा सुनी। करवाचौथ के मौके पर भारी संख्या में महिलाएं मंदिर पहुंची और करवा माता का पूजन किया।पति पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाता है । व्रत रखने वाली महिलाओं ने कहा कि हमें इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। ये त्योहार पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूती प्रदान करता है। पति अपनी पत्नी को पहले भी खरीदारी करवाते हें।फिर चांद के दीदार के बाद भी गिफ्ट देते हें।इससे पति-पत्नी का रिश्ता और भी मजबूत होता है।महिलाएं करवा माता से मांगती है । व्रत रखने वाली महिला ज्योति ने बताया कि करवा चौथ का व्रत हर सुहागन महिला के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इस दिन को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित रहती है। इस व्रत को रखने के लिए महिलाएं सोलह श्रृंगार करती है। साथ ही अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखकर करवा माता से सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद लेती है।



