Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

पैक्स चुनाव को लेकर बीडीओ ने किया मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन ।

 पैक्स चुनाव को लेकर बीडीओ ने किया मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन ।


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा / बेगूसराय 

पैक्स चुनाव को लेकर प्रखंड प्रशासन सक्रिय भूमिका में हें। जहां एक तरफ प्रखंड मुख्यालय में मतदाताओं से मतदाता सूची में सुधार के लिए दावा आपत्ति  में सुधार के लिए दावा आपत्ति के प्रपत्र 3 और 4 जमा किए जा रहे हें। वहीं जिला पदाधिकारी के निर्देश पर मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन का कार्य भी किया जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों के साथ शुक्रवार को पांच पैक्स के लगभग एक दर्जन मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि प्रखंड के पांच पैक्स गौरा एक में कर मतदान केंद्र,गौरा 4 में एक मतदान केंद्र , चकदाद मधुरापुर में दो मतदान केंद्र, बरौनी 1 में कर मतदान केंद्र एवं चिल्हाय में दो मतदान केंद्र बनाए गए हें। इन मतदान केंद्रों का आज भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें मतदान केंद्रों पर शौचालय ,बिजली,पानी रैम्प, मतदाता के सुविधा के विभिन्न बिंदुओं पर जांच किया गया। चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं देखी गई। उन्होंने बताया कि भौतिक सत्यापन कर जिला को प्रतिवेदन भेजा जाएगा उन्होंने निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। साथ में निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ कर्मी रविंद्र पाठक, मनीष कुमार आदि मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom