Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

जनसुराज पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय

जनसुराज पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय जनसुराज  के नगर स्तरीय कमेटी का हुआ गठन 


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


तेघड़ा नेशनल हाईवे 28 स्थित जनसुराज स्वराज पार्टी कार्यालय में शनिवार को नगर परिषद तेघड़ा स्तरीय कमेटी के गठन को लेकर जनसुराज पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आधारपुर के पूर्व मुखिया कृष्ण मोहन सिंह ने किया। बैठक में जिला अध्यक्ष आर एन सिंह, संविधान सभा के विजय सिंह एवं अधिवक्ता रजनीश कुमार के देखरेख में नगर स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष संतोष राय एवं महासचिव अंजार उल हक निर्वाचित किए गए साथ ही कई महत्वपूर्ण सदस्यों के पदों की घोषणा की गई। बैठक में वक्ताओं ने बिहार की बदहाली पर विस्तृत चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि बिहार की बदहाली, गरीबी, शिक्षा की दयनीय स्थिति, मजदूरों का हो रहे पलायन को देखते हुए जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पार्टी का गठन किया है, ताकि बिहार की बदहाली को दूर करने के लिये साकारात्मक कदम उठाया सके। इस अवसर पर भारी सांख्य में सक्रिय सदस्य  मौजूद थे। बैठक में  नगर स्तरीय जनसुराज कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर बैठक में उपस्थित पर्यवेक्षकों ने बताया कि अभियान समिति के संयोजक अविनाश कुमार शीलू, कन्हैया कुमार, शिवचंद्र महतो, मोहम्मद इब्राईल आदि लोगों का संगठन विस्तार में बड़ी भूमिका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom