खेत पर जाते समय गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत ।
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
तेघड़ा थाना अंतर्गत निपनियां मघुरापुर सीढ़ी घाट गंगा नदी के उपधारा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की बॉडी बरामद कर ली गई है। बताया जाता है कि रविवार को सुबह करीब 9:00 बजे गंगा नदी के उपधारा पार करते समय हुआ। खेत पर जाते वक्त युवक नदी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गए। नदी में बहे युवक की पहचान निपनियां मधुरापुर पुवारी टोला वार्ड संख्या 14 निवासी स्वर्गीय रामप्रवेश पासवान के 25 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार के रूप में की गई। डूबे युवक का शव दोपहर में नदी से स्थानीय गोताखोर के अथक प्रयास से बाहर निकाला गया । तेघड़ा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में करके बेगूसराय सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां धनवंती देवी ने बताया कि रविवार गंगा के पार अपने खेत पर जा रहा था। नदी पार करते वक्त अचानक से गहरे पानी में चला गया। सूचना पर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पंचायत के मुखिया चंद्रभूषण सिंह ने स्थानीय प्रशासन से मृतक के परिजनों को आपदा राहत सहायता राशि देने की मांग की है


