रात गांव के स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित कर दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं।
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत रात गांव पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन एवं लोहिया स्वच्छ बिहार मिशन के तहत कार्यरत स्वच्छता कर्मियों को पंचायत को स्वच्छ एवं साफ सुथरा बनाए रखने, एवं बाढ़ के समय बाढ़ पीड़ितों के सेवा में समर्पित रहने एवं दुर्गा पूजा स्थल सहित अन्य स्थलों को साफ सुथरा बनाए रखने को लेकर दुर्गा पूजा के अवसर पर पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक हरवंश कुमार सिंह एवं वार रूम रामप्रवेश ठाकुर द्वारा कर्मियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर नया नगर दुलारपुर दुर्गा स्थान के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सफाई कर्मियों को उपहार स्वरूप अंग वस्त्र ,पुष्प गुच्छा और मिठाई देकर उनका स्वागत किया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षक हरवंश कुमार सिंह ने सभी सफाई कर्मियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी और उनके खुशहाल जीवन की कामना की। इस कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मियों ने सम्मान और शुभकामनाओं के लिए स्वच्छता पर्यवेक्षक हरवंश कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया ।


