ट्रक कीप चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल।
तेघड़ा थाना अंतर्गत नया नगर दुलारपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने पटना के नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है । शनिवार विजयदशमी की रात युवक अपने जीजा को उनके गांव दुलारपुर छोड़कर वह वापस लौट रहा था। बैंक चौक से जैसे ही तेघड़ा की ओर आगे बढ़ा और ट्रक के चपेट में आ गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नया नगर दुलारपुर दुर्गा स्थान में दशहरा की मेला को लेकर काफी भीड़ थी आनंदफानन में लोगों ने दौरा। और परिजनों की इसकी जानकारी दी और उसे घायल अवस्था में बेगूसराय लेकर जाया गाया। वहां पर उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया । घायल युवक की पहचान तेघड़ा दनियालपुर निवासी गिरीश कुमार झा के 25 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार के रूप में किया गया। लोगों ने घटना की सूचना तेघड़ा थाना पुलिस को दिया जहां मौके पर पुलिस पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में करके थाना लाया जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर WB 25 L 4078 है।



