लाइब्रेरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को बेहतर प्लेटफार्म प्रदान करेगी: नीरज प्रभाकर
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा /बेगूसराय
विजयदशमी के मौके पर उत्तर तेघड़ा के पिपरा दोदराज पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 परबंदा गांव दुग्ध समिति के पास शनिवार को
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की सुविधा के लिए लाइब्रेरी खोली गई है। जिसका उद्घाटन पंचायत के मुखिया नीरज प्रभाकर , ज्ञान विज्ञान समिति के संतोष कुमार एवं शिक्षिका विद्या देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर मुखिया नीरज प्रभाकर ने कहा कि उत्तर तेघड़ा के चारों पंचायत एवं एवं बगल के वीरपुर प्रखंड जगदर शहीद कई गांव मजदूर बाहुल्य क्षेत्र है। जो शिक्षा के क्षेत्र में काफी पीछे रहा है । यहां के अधिकतर बच्चे संसाधन के अभाव में बेहतर प्रतियोगिता की तैयारी नहीं कर पा रहे हें। वैसे गरीब परिवार के छात्रों के लिए एक तोहफा मिला है। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी के खुलने से क्षेत्र के उन गरीब बच्चों को लाभ मिलेगा। जिनके मां-बाप बच्चों की पढ़ाई के लिए बेगूसराय, पटना, दिल्ली सहित अन्य शहरों का महंगा खर्च नहीं उठा पाते हें, वैसे छात्रों के लिए अल्प शुल्क में बेहतर प्लेटफार्म प्रदान करेगी। वहीं संतोष कुमार ने लाइब्रेरी के प्रबंधक की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लाइब्रेरी की सुविधा मिलने से अभिभावकों पर खर्च का बोझ कम पड़ेगा और गरीब निर्धन लोग इस वातानुकूलित लाइब्रेरी में बैठकर ज्ञान अर्जित कर अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो सकेंगे ।
विद्या लाइब्रेरी के संचालक विवेक कुमार ने बताया कि लाइब्रेरी में 50 बच्चों के बैठने की व्यवस्था है, जिनके लिए वाई-फाई, बिजली, पानी और बैठने के लिए अच्छे फर्नीचर की व्यवस्था की गई है। अध्यक्षता विद्या लाइब्रेरी के प्रबंधक परमानंद प्रेम ने किया। वही संचालक की मां शिक्षिका विद्या कुमारी ने कहा कि लाइब्रेरी में अध्ययन के दौरान दिमाग स्थिर होता है। जिस किसी भी विषय का अध्ययन घर पर 4 घंटे करते हें । वह लाइब्रेरी जाकर करते हें तो 1 घंटे में अध्याय को पूर्ण कर लेते हें। इस अवसर पर राजेश कुमार राणा सहित दर्जनों की संख्या में जनप्रतिनिधि, एवं ग्रामीण तथा छात्र-छात्रा मौजूद थे।



