बेगूसराय जिलान्तर्गत बेगूसराय सदर प्रखण्ड के बेगूसराय नगर निगम के पटेल चौक स्थित पी पी ज्वेलर्स में डाका होने के संदर्भ में वैश्य जागरण मंच का एक प्रतिनिधिमंडल पी पी ज्वेलर्स पहुंच कर उसके मालिक प्रमोद पोद्दार तथा उनके कर्मचारियों से मिला। प्रतिनिधिमंडल में वैश्य जागरण मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद,अंतर्राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय कुमार पप्पू , राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० कैलाश महतो,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मायाराम साहू,प्रदेश अध्यक्ष डा० राजेश कुमार, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा० एस० आर० पंडित,,युवा राष्ट्रीय महासचिव डा० आचार्य गणेश पोद्दार ,युवा प्रदेश अध्यक्ष डा० केशव गांधी, बेगूसराय जिलाध्यक्ष बुटन साह ,जिला महासचिव रूपेश सोनी आदि नेतागण उपस्थित हुए। मालिक और कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर एक बजे चार अपराधियों ने ग्राहक बनकर लूटपाट करते हुए लगभग तीस चालीस लाख का सोना का जेबर लेकर भागने लगा तो मालिक प्रमोद पोद्दार ने दो अपराधियों को अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से पैर में गोली मारकर घायल कर दिया लेकिन दो अपराधी माल लेकर भाग गया। अगर सरकार मुझे राइफल देती तो बाकि दोनो भागते अपराधियों को गोली मारकर धराशाई कर देते। यह सुनकर सभी प्रतिनिधिमंडल का सीना गर्व से चौडा हो गया और उसी क्षण प्रतिनिधिमंडल ने प्रमोद पोद्दार को वैश्य समाज का बांड एम्बेसडर अर्थात वैश्य जागरण मंच का राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत कर दिया। डा० आजाद ने बिहार के मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि " भय, भूख, भ्रष्टाचार तथा अपराध मुक्त बिहार दो या फिर सत्ता छोड दो। डा० आजाद ने मुख्यमंत्री से कहा कि मुसलमान की आबादी सत्रह फीसदी है सिर्फ जानमाल की सुरक्षा हेतु ग्यारह फीसदी यादव को मुख्यमंत्री बनाता रहता है ठीक इसी तरह अट्ठाइस फीसदी वैश्य अपने जानमाल की रक्षा हेतु दो चार फीसदी आबादी वाले को मुख्यमंत्री बनाकर रखता है। जबकि वैश्य सिर्फ अपने ही वोट से मुख्यमंत्री बनने की क्षमता रखता है। डा० आजाद ने पुन: मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो अपराध मुक्त बिहार दो या फिर सिंहासन खाली करो कि वैश्य मुख्यमंत्री बनने को तैयार है। प्रदेश अध्यक्ष डा० राजेश कुमार ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सभी व्यवसायियों को अविलंब सुरक्षा हेतू रिवाल्वर और राइफल का लाइसेंस दो ।राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० कैलाश महतो ने कहा कि वैश्य समाज बीस वर्षों से जिल्लत की ज़िन्दगी जी रहा है, अब पानी सर से उपर बहने लगा है इसलिए वैश्य समाज को आह्वान करता हू कहा कि अट्ठाइस फीसदी वैश्य अपने आप को पहचाने ,हम स्वर्ण कालीन महाराजा चन्द्र गुप्त के वंशज हैं, अब पालकी उठाने वाला कहरिया नहीं बनकर अब पालकी में बैठने वाला राजा बने।बेगूसराय जिलाध्यक्ष बुटन साह ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि वैश्य समाज के टैक्स से सरकार चलती है इसलिए सरकार वैश्य को अविलंब सुरक्षा हेतु लाइसेंसी हथियार मुहैया करावे।


