159: 33 किलोग्राम गांजा के 5 साथ तस्कर गिरफ्तार
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा थानान्तर्गत गुप्त सूचना पर ग्राम पिढ़ौली NH-28 के पास वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस टीम के द्वारा नशीला पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध की गयी कार्रवाई में 10 बंडल से कुल 159.33 किलोग्राम गॉजा जैसा नशीला पदार्थ, 07 मोबाईल एवं 02 वाहन को किया गया जप्त । 06 तस्कर गिरफ्तार। दिनांक 23.10.24 को समय करीब 06:10 बजे सुबह (AM) में तेघड़ा थाना को एक गुप्त सूचना मिली की गॉजे की बड़ी खेप बछवाड़ा की ओर से होते हुए पिढ़ौली की ओर आ रही है।प्राप्त सूचना की जानकारी पुलिस अधीक्षक बेगूसराय को दिया गया तथा निर्देशानुसार अविलंब तेघड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में तेघड़ा थाने की पुलिस टीम व मजिस्ट्रेट के साथ सुचनानुसार ग्राम पिढ़ौली तेघड़ा थाना NH-28 के पास पहुँचकर वाहन चेकिंग लगाया गया, थोड़ी ही देर में एक Swift Dzire कार तथा उसके पिछे एक Scorpio गाड़ी बछवाड़ा की तरफ से पहुँची। अचानक पुलिस की चेकिंग को देखकर Scorpio वाहन के चालक पीछे ही गाड़ी रोककर भाग गया तथा Swift Dzire गाड़ी एवं Scorpio वाहन को पुलिस बल के सहयोग से घेरे में लिया गया।तत्पश्चात् पुलिस टीम के द्वारा Swift Dzire के चालक एवं उसमें बैठे व्यक्तियों से नाम-पता पुछने पर अपना-अपना नाम (01) गौरव कुमार पे०-कामदेव सिंह सा०- रजौड़ा थाना-मुफस्सिल (02) कन्हैया कुमार उर्फ कन्हैया सिंह पे०-विनय सिंह सा०-छितरौर थाना-मटिहानी (03) कमलेश सिंह पे०-नागेश्वर प्रसाद सिंह सा०-महेशवाड़ा थाना-नावकोठी (04) राजीव कुमार पे०-सुभाष सिंह सा०-नयागॉव थाना-नयागॉव एवं (05) मुकेश सिंह पे०-स्व० शिवशंकर प्रसाद सिंह उर्फ शिवो सिंह सा०-चाक थाना-मटिहानी सभी जिला-बेगूसराय तथा Scorpio वाहन में बैठे व्यक्ति से नाम पता पुछने पर अपना नाम (06) लूटन सिंह पे०-स्व० चंद्रिका सिंह सा०-नयागांव थाना-नयागॉव जिला-बेगूसराय बताया। विधिवत तलाशी में Swift Dzire कार से कुल 10 बंडल से कुल-159.330 किलोग्राम गॉजा जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया गया एवं पकड़ाये व्यक्ति के पास से कुल 07 मोबाईल मिला। पुछताछ में पकड़ाये सभी व्यक्तियों द्वारा नशीला पदार्थ की तस्करी करने में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया ।तथा बताये कि रास्ते में Scorpio वाहन से आगे-पीछे करते हुए लाइनिंग का काम किया जा रहा था।तत्पश्चात् पुलिस टीम के द्वारा बरामद अवैध गाँजा जैसा नशीला पदार्थ, 07 मोबाईल एवं 02 वाहन को विधिवत जप्त करते हुए पकड़ाए सभी अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। विधिसम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। तेघड़ा थाना कांड सं-356/24 दिनांक-23.10.24 धारा-8/20(b)(ii)(c) NDPS एक्ट ।बरामदगी / जप्ती :-
(01.) गाँजा जैसा नशीला पदार्थ: 159.33 किलोग्राम
(02.) मोबाईल :-07
(03.) वाहन :-02



