Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

सांगठनिक बैठक में 2025, फिर नीतीश का नारा जदयू ने किया बुलंद

 सांगठनिक बैठक में 2025, फिर नीतीश का नारा जदयू ने किया बुलंद

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय 


प्रखंड के धनकौल पंचायत अंतर्गत जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार के आवास पर बुधवार को प्रखंड जदयू कि संगठन की विस्तारित  बैठक प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई। संचालन बरौनी नगर  अध्यक्ष पंकज राय ने किया। बैठक में अतिथि के रूप में पार्टी के विधानसभा प्रभारी सुनील भारती, जिला अध्यक्ष रुदल राय, प्रदेश सचिव रीना चौधरी एवं विकास कुशवाहा शामिल हुए। विधानसभा प्रभारी सुनील भारती ने कहा कि बुथ लेवल तक हमें अपडेट रहना है। 2025 ,फिर नीतीश का नारा है।नीतीश सबके हें। आने वाले चुनाव में सभी को अपनी पूरी ताकत लगाकर एक बार फिर नीतीश सरकार को लाना है। जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती और तैयारी के साथ चुनाव में जदयू उतरेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 225 सीट को जीतने के लक्ष्य को पार करेगा। साथ ही बेगूसराय में सातों सीट पर विजयी का पटाखा फहराया जाएगा। प्रदेश सचिव रीना चौधरी ने कहा कि प्रखंड व पंचायत में बूथ स्तर पर मुख्यमंत्री के द्वारा किये गए विकास कार्यों की चर्चा करें। साथ ही, 28 व 29 अक्टूबर को बेगूसराय में पार्टी के राष्टीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा का होने वाले कार्यकर्ता समागम, प्रबुद्धजन युवा जनसंवाद को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रखंड, पंचायत व बूथ स्तर पर कार्यक्रम की चर्चा करें। प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार का चेहरा बेदाग है चुनाव आने वाला है इसकी तैयारी अभी से कर लेनी है। आगामी चुनाव में हम सभी को कमर कस लेनी है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष देव कुमार, बरौनी नगर अध्यक्ष पंकज राय,तेघड़ा नगर अध्यक्ष हीरालाल महतो, प्रखंड प्रधान महासचिव अविनाश कुमार अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष रमेश पंडित, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष नंदन पासवान, किसान प्रकोष्ठ के अरविंद महतो, प्रखंड सचिव निक्सन कुमार, उपाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी, राजीव कुमार सिंह, शंभू महतो, शिक्षा प्रकोष्ठ के सरवर आजाद, जिला युवा जदयू के चंदन कुमार, संजीव कुमार टुल्लू के अलावे भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom