Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बरौनी नगर परिषद जन सुराज संगठन की गई घोषणा।

 बरौनी नगर परिषद जन सुराज संगठन की गई घोषणा।


*अध्यक्ष बिट्टू चौधरी तो युवा अध्यक्ष मोहम्मद आजाद को बनाया गया।*


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


मंगलवार को जन सुराज पार्टी ने बरौनी स्थित तथास्तु होटल  में बरौनी नगर परिषद के संगठन की घोषणा की। बैठक में बरौनी नगर परिषद के सैंकड़ों संस्थापक सदस्यों ने भाग लिया।बैठक में जन सुराज के जिला एवं प्रखंड स्तर के कई नेता शामिल हुए ।आई जी आई  एम स के पूर्व निदेशक व कुलपति डॉ अरुण कुमार,जन सुराज की महिला नेत्री रीता सिंह, जिला पार्षद शिवचंद्र महतो,अभियान समिति के सदस्य अजीत गौतम और त्रिभुवन कुमार राय,संविधान सभा सदस्य रजनीश कुमार सिंह, डॉक्टर हेमंत कुमार, डॉक्टर रंजन कुमार चौधरी,जन सुराज के तेघड़ा प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह,मंसूर चक प्रखंड अध्यक्ष मजहर अली, वार्ड पार्षद कुमार गौतम,रिजवान उस्मानी,विक्रमपुर के मुखिया एवं राज्य समिति सदस्य रमेश कुमार सिंह,बरौनी प्रखंड उप प्रमुख एवं सदर अनुमंडल महिला अध्यक्ष रूपम कुमारी,राज्य समिति सदस्य संजय गौतम इत्यादि शामिल हुए। मंच संचालन मुख्य प्रवक्ता अजय कुमार ने किया एवं अभिषेक जी संगठन की घोषणा की।संगठन घोषणा कार्यक्रम के पूर्व संविधान सभा के सदस्य एडवोकेट रजनीश कुमार सिंह ने जन सुराज पार्टी की अवधारणा को विस्तार से लोगों के बीच रखा।

जिसमें निम्न लोगों को पदाधिकारी बनाया गया , जिसमें अध्यक्ष बिट्टू चौधरी संगठन महासचिव मो अब्बास,महिला अध्यक्ष संगीता कुमारी ,युवा अध्यक्ष मोहम्मद आज़ाद ,सोशल मीडिया प्रभारी भानु प्रताप सिंह ,कार्यालय प्रभारी रवि रंजन राजन,उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता: अनवर हैरान,विवेक कुमार सिंह ,शैलेंद्र ठाकुर,श्याम निवास चौधरी,अविनाश कुमार,मो दिलशाद,सुधीर रजक,मो मेराज,खुशबू कुमार को उपाध्यक्ष

सूरज कुमार बंटी को प्रवक्ता

अजीत कुमार को अभियान समिति का नगर संयोजक तथा रंजीत कुमार ,चिरंजीत,सिंह"मणिलाल", जीतू चौधरी,मो मुर्तजा आलम को अभियान समिति सदस्य बनाया गया 

समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं फूल माला से सम्मानित किया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में प्रशांत किशोर  की सोच के प्रति पूर्ण आस्था जताई और कहा कि जन सुराज की सही लोग सही सोच और सामूहिक प्रयास से ही बिहार की बदहाली दूर की जा सकती है।

वक्ताओं ने कहा कि तमाम दावों के बावजूद बिहार देश का सबसे पिछड़ा राज्य है और वर्तमान राजनीतिक दल सिर्फ कुर्सी के खेल में फंसी है जन सुराज सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन करना चाहता है हमारा लक्ष्य बिहार को अगले दस वर्षों में देश के दस अग्रणी राज्यों में शामिल करना है।इसके लिए सही सोच और सही लोगों को राजनीति में आना होगा और सामूहिक प्रयास से ही बिहार की उन्नति संभव है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom