Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक नावकोठी/बेगूसराय/आर एम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा

 प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक


नावकोठी/बेगूसराय/आर एम न्यूज संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा

प्रखण्ड परिसर स्थित ई किसान भवन में मंगलवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई।इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनीता देवी ने की।इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि,विभिन्न पंचायत के उर्वरक विक्रेता,कृषि विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी भाग लिया।खाद बीज की बढती कीमत और गुणवत्ता पर लोगों ने सवाल उठाया।कहीं खाद की कमी तो कहीं किसानों के खेत में बाउग होने के बाद बीज की उपलब्धता,खाद की बढ़ी क़ीमत पर विचार विमर्श किया गया।वहीं उपस्थित उर्वरक विक्रेताओं ने अपने साथ होने वाले समस्याओं को बैठक में रखा।जिला के थोक विक्रेताओं के द्वारा दबाव बनाकर खुदरा विक्रेताओं को खाद बीज दिया जाता है जिससे विक्रेताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।वहीं विभागीय पदाधिकारी एवं किसान सरकारी मूल्य पर खुदरा विक्रेताओं को खाद बीज उपलब्ध करवाने को कहते हैं।कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश ने कहा कि खुदरा विक्रेता थोक विक्रेता के खिलाफ आवेदन दें,मैं उस आवेदन को जिला में पहुंचाने का कार्य करूंगा।उन्होंने विक्रेताओं को थोक विक्रेता से सामंजस्य बैठा कर काम करने की बात कहीं।बैठक में प्रखंड में कितना हेक्टेयर जमीन में रैंचा,आलू,मक्का,गेहूं आदि की खेती हो रही है और कीमत को व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर शेयर करने पर सहमति बनी।प्रखंड में खाद का आवंटन कम होने की शिकायत की गई।बैठक में बीपीएम विवेकानंद कुमार,कृषि समन्वयक प्रिंस कुमार,जदयू के सुभाकर मिश्र,राजद के गंगा राम महतो,भाजपा के अर्जुन साह, सीपीआई के चंद्रभूषण चौधरी,लोजपा आर के शंकर राय,गुड्डू सिंह, भीआईपी के फुलेना सहनी,खाद्य बीज विक्रेता राजकुमार, रामप्रवेश सिंह,ब्रजेश कुमार,राम अक़वाल सिंह,गुलशन कुमार, सिन्टू सिंह,श्रवण कुमार आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom