स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के जाते ही सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में मनमानी शुरू
तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट
तेघड़ा/ बेगूसराय
सूर्यकला रामजी फाउंडेशन ने एक बार फिर जिले के सिविल सर्जन डा.प्रमोद कुमार और ब्लड बैंक प्रभारी डा. पुनम की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए एक ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग जारी किया है जिसमें समस्तीपुर जिले में रक्तदान करने वाले रक्तदाता के डोनर कार्ड पर बेगूसराय में एक मरीज को ब्लड देने के लिए बिहार ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के संयोजक गया निवासी सोनी वर्मा ने ब्लड बैंक प्रभारी डा.पुनम को ब्लड देने का आग्रह किया लेकिन डा.पुनम ने स्वास्थ्य विभाग के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए मरीज को ब्लड देने से इनकार कर दिया जबकि विभागीय गाइड लाइन के अनुसार राज्य के किसी भी जिले में रक्तदान करने वाले रक्तदाता को 6 महीने के अंदर किसी दूसरे जिले में भी जरूरत पड़ने पर ब्लड दिया जा सकता है अगर बैंक में उस ग्रुप का ब्लड उपलब्ध रहा तो बैंक मना नहीं कर सकता | लेकिन बेगूसराय में उक्त ग्रुप का ब्लड उपलब्ध रहने के बाद भी समस्तीपुर के रक्तदाता का डोनर कार्ड ब्लड बैंक प्रभारी ने स्वीकार नहीं किया और स्पष्ट रूप से मना कर दिया | इस संबंध में सूर्यकला रामजी फाउंडेशन के संस्थापक सह सचिव शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बिहार ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के साथ राज्य की 54 सामाजिक संस्थाओं ने स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार,तानाशाही और मरीजों को हो रही परेशानी के खिलाफ कुछ ही महीने पहले गया जिले में राज्य स्तरीय धरना दिया था जो 21 दिन चला था उसके बाद स्वास्थ्य विभाग और राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी ने सकारात्मक पहल करते हुए भरोसा दिया था कि इस तरह की जो भी समस्याएं रक्तदाताओं अथवा मरीजों के साथ आती है उसको दुरुस्त किया जाएगा और इसी भरोसे पर ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने अपना धरना समाप्त किया था लेकिन दुर्भाग्य की बेगूसराय में सिविल सर्जन की उदासीनता और ब्लड बैंक प्रभारी डा.पुनम की कार्यशैली की वजह से समस्या जस की तस बनी हुई है और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है | शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर सूर्यकला रामजी फाउंडेशन एक बार फिर जिलाधिकारी,सिविल सर्जन,स्वास्थ्य मंत्री को शिकायत पत्र भेजेगी |बताते चलें कि दिनकर ब्लड बैंक प्रभारी डा.पुनम के पति बेगूसराय के सिविल सर्जन भी हें।


