Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

बैठक में शिक्षण व्यवस्था को और उन्नत बनाने पर बल।

 बैठक में शिक्षण व्यवस्था को और उन्नत बनाने पर बल।

तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 

तेघड़ा /बेगूसराय

22 अक्टूबर मंगलवार को सावित्री देवी मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय सह गैलेक्सी कॉन्वेंट तेघड़ा के सभागार में विद्यालय प्रबंधकीय कमेटी एवं शिक्षकों  की बैठक विद्यालय की अध्यक्षा नीलम देवी की अध्यक्षता में हुई जिसमें विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था को और अधिक उन्नत बनाने  सहित कई बिंदुओं पर चर्चा हुई ।बैठक का शुभारंभ करते हुए विद्यालय की अध्यक्षा नीलम देवी ने बैठक के दौरान प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि  विद्यालय के छात्र-छात्राए हमारे अपने बच्चे के समान हें । इनके उज्वल भविष्य के प्रति हम सभी को पूर्ण निष्ठा के साथ मेहनत करना भी हमारी जिम्मेदारी है । शिक्षक हमारे पारिवारिक सदस्य हें। उनकी जरूरत को पूरा करना हमारा लक्ष्य है। उन्हें कहा कि सभी को अपना काम इमानदारी पूर्वक करने की जरूरत है।  प्रधानाचार्य स्वयं अनुशासन में रहें और छात्र-छात्राओं एवं सहायक शिक्षकों को भी अनुशासन में रखें। उन्होंने प्रधानाध्यापक को विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए कई दिशा निर्देश देते हुए उन्होंने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।  सचिव रश्मि कालोठिया ने मूल्यांकन विधि, अंकों का प्रतिशत सहित कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए बताया कि प्रत्येक छात्र-छात्राओं की विधिवत काउंसलिंग की जाएगी जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास करना आसान होजाएगा। उन्होंने कहा कि  शिक्षक एक मत होकर जो भी ठान लेते है तो कठिन से कठिन लक्ष्य भी साध्य हो जाता है। बैठक में प्राचार्य नूतन कुमारी, गैलेक्सी कान्वेंट के इंचार्ज सुनील कुमार, शिक्षिका अंजू कुमारी , मंटुन कुमारी ,उषा कुमारी, शिक्षक रंजीत कुमार, भुवनेश्वर साह, संजीत कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका एवं प्रबंध कार्यकारणीय सदस्य मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom