Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

तेघड़ा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार ने स्वर्ण व्यवसाईयों के साथ की बैठ

तेघड़ा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार ने स्वर्ण व्यवसाईयों के साथ की बैठ 


तेघड़ा से आर एम न्यूज़ मीडिया संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट 


तेघड़ा /बेगूसराय

पुलिस प्रशासन व तेघड़ा अनुमंडलीय बाजार के स्वर्ण व्यवसायियों में आपसी तालमेल बनाए रखने एवं आगामी पर्व में के दौरान सुरक्षा को लेकर मंगलवार को थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार  की अध्यक्षता में तेघड़ा थाना  में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित स्वर्ण व्यवसायों को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी निर्भीक होकर अपना व्यापार करें, पुलिस प्रशासन हर समय व्यापारियों की सुरक्षा व सहायता के लिए तैयार है। इन्होंने व्यापारियों से अपील किया कि वे अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं ताकि किसी भी वारदात का समय रहते पता लगाकर उन पर रोक लगाई जा सके। साथ ही कहा की सीसीटीवी कैमरा का एक्सेस अपने मोबाइल पर लेकर रात्रि में अपने प्रतिष्ठान की निगरानी स्वयं करते हुए यदि किसी घटना की आशंका हो तो पुलिस को अभिलंब सूचित करें, साथ ही कहा कि आपके दुकान के आसपास अगर कोई संदिग्ध चरित्र का व्यक्ति रात में घूमता हुआ दिखे तो अभिलंब पुलिस को सूचित करे इसके अलावे सुरक्षा सहित सहित अन्य बाते कही। उन्होंने कहा कि अब त्यौहार का मौसम आ रहा है धनतेरस, दीपावली, लक्ष्मी पूजा और बिहार का प्रमुख पर्व छठ  इन तमाम अवसरों पर ज्वेलरी की बिक्री काफी बढ़  जाती है। खास करके त्यौहार के समय सजग रहकर के व्यवसाय करने की आवश्यकता है।मौके पर स्वर्ण व्यवसायिक सोनू साह, मोनू गुप्ता, मोहम्मद मोना, मोहम्मद काजू ,सुनील सोनी ,उमेश साह, कार्तिक कुमार, व्यावसायिक संघ के प्रतिनिधि सुशील केजरीवाल के अलावे दर्जनों की संख्या  में स्वर्ण व्यवसायिक  मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom